UP में सरकार-विपक्ष में फिर बढ़ी तल्ख़ी, डिप्टी CM केशव ने कहा-अखिलेश का बस चले तो मेरी हत्या करवा दें

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और यूपी सरकार में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने सपा के चीफ अखिलेश यादव पर बड़ा आरोप लगाया है। केशव ने कहा है कि अखिलेश यादव उनकी हत्या करवा सकते हैं।

अखिलेश

war of words between the BJP and Samajwadi Party: उत्तर प्रदेश में हाल ही में सम्पन्न हुए विधानसभा सत्र के दौरान सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और सीएम योगी आदित्यनाथ के बीच प्रयागराज हत्याकांड को लेकर तल्खी देखने को मिली थी। सत्र के बाद विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने दोनों पक्षों को भोज पर आमंत्रित कर पक्ष और विपक्ष के बीच बढ़ती दूरियों को कम करने का प्रयास किया था लेकिन एक बार फिर बीजेपी और सपा के बीच जुबानी जंग तेज होती दिखाई दे रही है। यूपी डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव के खिलाफ एक विस्फोटक आरोप लगाते हुए दावा किया कि पूर्व सीएम उनकी हत्या भी करवा सकते हैं।

केशव मौर्य

अखिलेश का बस चले तो मेरी हत्या करवा दें

मीडिया रिपोर्ट्स में केशव मौर्य के हवाले से यह यह दावा किया गया है। अखिलेश के आरापों को लेकर केशव मौर्य ने कहा, "उनके मन में मेरे प्रति बहुत जहर भरा हुआ है... मैं उनको श्री अखिलेश यादव जी, पूर्व मुख्यमंत्री, नेता प्रतिपक्ष, इसके अलावा कोई शब्द प्रयोग नहीं करता... लेकिन उनकी जो भावना है... वो पता नहीं किसे मिलिभगत करते...उनका बस चले तो मेरी हत्या करवा सकते हैं।'

अखिलेश यादव

अखिलेश ने केशव मौर्य को कहा था शूद्र

गौरतलब है कि मौर्य का यह आरोप अखिलेश द्वारा एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान डिप्टी सीएम को "शूद्र" कहने और "उनके बारे में बोलने" से इनकार करने के एक दिन बाद आया है। अखिलेश ने "राज्य की खराब स्थिति" के लिए सीधे तौर पर जिम्मेदार होने के लिए भाजपा और सीएम योगी आदित्यनाथ को भी फटकार लगाई थी।

अखिलेश यादव

यूपी की प्रगति अखिलेश को नहीं पच रही

मौर्य ने कहा, ''अखिलेश जैसे लोग उन्हें प्रगति करते नहीं देख सकते। अखिलेश यादव को यह दावा करके सहानुभूति बटोरने की कोशिश नहीं करनी चाहिए कि उन्हें गिरफ्तार किया जा सकता है। गलत करने वाले जेल जाते हैं। उन्हें इस तरह के बयान देकर सहानुभूति हासिल करने की कोशिश नहीं करनी चाहिए और अपनी पार्टी पर ध्यान देना चाहिए। 2024 में सपा का सफाया हो जाएगा। यह उनके पतन का समय है।"

अखिलेश यादव

अखिनेश ने कहा- केशव अपनी कुर्सी को लेकर डरे हुए हैं

डिप्टी सीएम के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए अखिलेश यादव ने कहा, 'समाजवादी पार्टी किसी के लिए खतरा नहीं हो सकती. उनकी (भाजपा की) समस्या यह है कि जब से स्वामी प्रसाद मौर्य हमारी पार्टी में शामिल हुए हैं और हमने जम। पर मजबूती से काम करना शुरू किया है, वे अपनी 'कुर्सी' के लिए डरे हुए हैं। समाजवादी पार्टी उन्हें (केशव मौर्य) बहुत प्यार करती है, लेकिन वह जानती है कि वहां (भाजपा में) उन्हें चाहे कितना भी अपमान सहना पड़े, वह पार्टी नहीं छोड़ेंगे।"

स्वामी प्रसाद मौर्य

रामचरितमानस विवाद के बाद से ही चल रहा सपा-बीजेपी के बीच टकराव

दरसअल कुछ समय पहले सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने गोस्वामी तुलसीदास की रामचरितमानस में विवादित टिप्पणी करते हुए कहा था कि पुस्तक के कुछ छंद समाज के कुछ वर्गों, मुख्य रूप से पिछड़े वर्गों के लिए अपमानजनक हैं। तब से भाजपा और सपा के बीच टकराव चल रहा था।

गौरतलब है कि मौर्य ने ही भाजपा के पलटवार का नेतृत्व करते हुए कहा था कि रामचरितमानस पर स्वामी प्रसाद के बयान पर अखिलेश की मौन सहमति थी। केशव मौर्य ने तब अखिलेश की चुप्पी पर सवाल उठाते हुए जोर देकर कहा था कि सपा नेतृत्व मुस्लिम तुष्टीकरण के अपने एजेंडे को पूरा करने के लिए जानबूझकर विवाद खड़ा कर रहा है।

यह भी पढ़ें-Varanasi में करोड़ों की सौगात देंगे पीएम मोदी, रोपवे के अलावा और भी कई प्रोजेक्ट हैं शामिल

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+