Varanasi में करोड़ों की सौगात देंगे पीएम मोदी, रोपवे के अलावा और भी कई प्रोजेक्ट हैं शामिल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी पहुंचेंगे और करोड़ों रुपये की परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे। पीएम के आगमन को ध्यान में रखते हुए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

Varanasi PM Modi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को अपने संसदीय क्षेत्र Varanasi पहुंचेंगे। चैत्र नवरात्रि के तीसरे दिन प्रधानमंत्री वाराणसी में करोड़ों की सौगात देंगे। इसमें कई ऐसे प्रोजेक्ट हैं जिनका प्रधानमंत्री शिलान्यास करेंगे जबकि पहले से ही बनकर तैयार हो चुके प्रोजेक्ट का शुभारंभ करेंगे। शिलान्यास किए जाने वाले प्रोजेक्ट की सूची में वाराणसी जिले के कैंट रेलवे स्टेशन से गोदौलिया तक बनाए जाने वाला रोपवे प्रोजेक्ट भी शामिल है। प्रधानमंत्री के आगमन को देखते हुए वाराणसी में तैयारियां पूरी की जा चुकी हैं। वाराणसी के संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे और यहीं से करोड़ों के प्रोजेक्ट्स का शिलान्यास और शुभारंभ करेंगे।

Varanasi Ropeway

644.49 करोड रुपए में बनकर तैयार होगा रोपवे
वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन से गोदौलिया तक बनाए जाने वाले इस रोपवे की लागत 644.49 करोड रुपए बताई जा रही है। कैंट रेलवे स्टेशन से गोदौलिया तक 3.8 किलोमीटर तक रोपवे के कुल 5 स्टेशन बनाए जाएंगे। कहा जा रहा है कि रोपवे का निर्माण हो जाने के बाद कैंट रेलवे स्टेशन से गोदौलिया के बीच की दूरी मात्र 16 मिनट में पूरी हो जाएगी। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो 2 साल में बनकर तैयार होने वाले रोपवे के माध्यम से एक ट्राली में 10 यात्री सवार हो पाएंगे और एक घंटे में दोनों तरफ से करीब 6000 यात्री यात्रा कर पाएंगे।

ropeway varanasi

इन स्थानों पर बनाए जाएंगे रोपवे के स्टेशन
कैंट रेलवे स्टेशन और गोदौलिया के अलावा काशी विद्यापीठ रथयात्रा और गिरजाघर में रोपवे के स्टेशन बनाए जाएंगे। ऐसे में तीन स्थानों पर आवागमन करने में भी लोगों को आसानी होगी। इसके अलावा अभी तक रेलवे स्टेशन पर उतरने के बाद लोग ऑटो रिक्शा या फिर अन्य साधनों का इस्तेमाल करते हैं, ऐसे में शहर में ऑटो रिक्शा की संख्या भी काफी अधिक है और आए दिन लोगों को जाम का सामना करना पड़ता है। रोपवे का निर्माण हो जाने के बाद जहां गोदौलिया से कैंट रेलवे स्टेशन के बीच की दूरी महज 16 मिनट में तय की जाएगी, वहीं वाराणसी के लोगों को जाम से भी मुक्ति मिलेगी। रोपवे का संचालन 16 घंटे किया जाएगा।

Varanasi Ropeway News

यह महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट भी हैं शामिल
कहा जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को वाराणसी में 1780 करोड़ों रुपए की लागत की 28 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। इसमें और रोपवे के अलावा सिगरा स्टेडियम में 300 करोड़ रुपए की लागत से वर्ल्ड क्लास इनडोर स्टेडियम का निर्माण, 308 करोड रुपए में वाराणसी के भगवानपुर में 55 एमएलडी शोधन क्षमता वाला सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट, वाराणसी के इसरवार गांव में नवनिर्मित एचपी का बॉटलिंग प्लांट, ग्रामीण पेयजल स्कीम के तहत 46.49 करोड़ का प्रोजेक्ट, वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 29 करोड़ रुपए से तैयार एटीसी टावर सहित कुल 28 प्रोजेक्ट शामिल हैं।

वाराणसी में करीब 4 घंटे रहेंगे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारतीय वायुसेना के विशेष विमान से शुक्रवार सुबह 9:55 बजे वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचेंगे। वाराणसी एयरपोर्ट पर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उनकी अगवानी करेंगे। उसके बाद प्रधानमंत्री भारतीय वायुसेना के हेलीकॉप्टर से पुलिस लाइन के लिए प्रस्थान करेंगे। वाराणसी में विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेने के बाद दोपहर बाद 2:45 बजे प्रधानमंत्री शहर से लौटकर वाराणसी एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे। उसके बाद वाराणसी एयरपोर्ट से अपने गंतव्य के लिए प्रस्थान कर जाएंगे। प्रधानमंत्री के आगमन को देखते हुए वाराणसी में सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजाम किए गए हैं। गुरुवार को फ्लीट रिहर्सल सहित अन्य महत्वपूर्ण कार्यों को पूरा कर लिया गया था।

Recommended Video

    महंगे कांवेंट स्कूलों को टक्कर देगा पीएम मोदी स्मार्ट स्कूल, ये हैं खूबियां

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+