यूपी: लोकसभा चुनावों से पहले तलाकशुदा महिलाओं का डाटा लेगी सरकार, इसलिए किया जाएगा प्रयोग
कानपुर। आगामी लोकसभा चुनावों के मद्देनजर केंद्र की मोदी सरकार ने वोट बैंक बनाने के लिए तीन तलाक के मुद्दे पर रणनीति बनाई है। पार्टी तलाकशुदा महिलाओं के जीवन को सफल बनाने के लिए एक मुहीम की शुरुआत करने वाली है। इस मुहीम की शुरुआत कानपुर से 13 नवंबर को होगी। इस मुहीम के तहत हर जिले की तलाकशुदा महिलाओं का डाटा लिया जाएगा। देश भर से डाटा इकट्ठा करने के बाद उसे केंद्र व राज्य सरकारों के पास भेजा जाएगा। इसके जरिए सरकार तलाकशुदा महिलाओं के लिए अच्छी योजना बनाने पर काम करेगी। इसी के साथ सरकार महिलाओं को उनके अधिकारों के लिए जागरूक बनाने का काम करेगी।

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की प्रदेश मंत्री डॉ. नाजिया आलम को इस अभियान का प्रभारी बनाया गया है। वे महानगर से इस कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगी। पार्टी तीन-तलाक से पीड़ित महिलाओं को कानूनी सहायता दिलाने का काम करेगी। सरकार ऐसी सभी महिलाओ का नाम, पता और मोबाइल नंबर इकट्ठा करेगी। इसके जरिए सरकारी योजनाओं और कानूनी जानकारिया आसानी पीड़ित महिलाओं को दी जा सकेगी। इन सबके अलावा महिलाओं की परेशानी को सुनने के लिए तलाकशुदा केंद्र भी बनाया जाएगा। पूरे प्रदेश में करीब 100 तलाकशुदा प्रमुख केंद्र बनाए जाएंगे।

इस मुहीम में तीन तलाक पीड़ित महिलाओं को हिंदी में लिखी गई धार्मिक किताब कुरान का वितरण किया जाएगा। इसका उद्देश्य यह है कि कुरान में महिलाओं के लिए क्या लिखा गया है उसे अन्य महिलाएं भी पढ़ सकें। कुरान वितरित करने के के पीछे सरकार की एक और मंशा है। हर कोई कुरान में लिखी गई बातों को तोड़ मरोड़कर पेश करता है। कुरान के वितरण के बाद इसपर रोक लग जाएगी।

नाजिया आलम ने कहा कि तलाकशुदा महिलाओं के अधिकारों को लेकर शुरू किए गए इस अभियान के बाद जगह-जगह महिलाओं के सम्मेलन भी किए जाएंगे। इसमें मौलाना व मौलवियों को भी आमंत्रित किया जाएगा। उनके विचार सुने जाएंगे। तीन तलाक जैसी सामाजिक कुरीति को दूर करने के मामले में भी जागरुकता फैलाई जाएगी। कानपुर में 13 नवंबर को यशोदानगर स्थित मछरिया पार्क में करीब एक हजार तलाकशुदा महिलाओं की बैठक होगी। इसके अगले दिन बिल्हौर में भी इसी तरह का आयोजन होगा। कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के दूसरे जनपदों में भी एक के बाद एक आयोजन किए जाएंगे।
-
16 की उम्र में आशा भोसले ने लता दीदी के सेक्रेटरी से की शादी, पति ने घर से निकाला, RD Burman ने थामा हाथ -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात?












Click it and Unblock the Notifications