Puja Special Train: यात्रियों के लिए अच्छी खबर! अब गोरखपुर-पुणे के मध्य प्रतिदिन चलेगी एक स्पेशल ट्रेन
Gorakhpur-Pune Puja Special Train Latest News Indian Railway: दशहरा, दीपावली तथा छठ पर्व को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने खास पहल की है। रेलवे कई पूजा स्पेशल ट्रेनें चला रहा है जिससे यात्रियों को राहत मिलेगी। इसी क्रम में 01415/01416 पुणे-गोरखपुर-पुणे पूजा विशेष गाडी को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है।
पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि पुणे-गोरखपुर-पुणे पूजा विशेष गाडी का संचलन पुणे से 27 सितम्बर से 30 नवम्बर,2025 तक तथा गोरखपुर से 28 सितम्बर से 01 दिसम्बर, 2025 तक प्रतिदिन निम्नवत् किया जायेगा।

पुणे-गोरखपुर-पुणे पूजा विशेष गाडी
- 01415 पुणे-गोरखपुर पूजा विशेष गाडी 27 सितम्बर से 30 नवम्बर, 2025 तक प्रतिदिन पुणे से 06.50 बजे प्रस्थान कर दौंड से 08.12 बजे, अहमदनगर से 09.32 बजे, कोपरगांव से 11.30 बजे, मनमाड से 13.15 बजे,
- भुसावल से 16.00 बजे, खण्डवा से 18.10 बजे, इटारसी से 21.20 बजे, भोपाल से 23.25 बजे, दूसरे दिन बीना से 01.30 बजे, वीरागंना लक्ष्मी बाई जं. (झांसी) से 04.10 बजे, कानपुर सेण्ट्रल से 08.30 बजे, लखनऊ से 10.05 बजे, गोण्डा से 12.30 बजे तथा बस्ती से 14.00 बजे छूटकर गोरखपुर 16.00 बजे पहुंचेगी।
- वापसी यात्रा में 01416 गोरखपुर-पुणे पूजा विशेष गाडी 28 सितम्बर से 01 दिसम्बर, 2025 तक प्रतिदिन गोरखपुर से 17.30 बजे प्रस्थान कर बस्ती से 19.15 बजे, गोण्डा से 20.30 बजे, लखनऊ से 22.35 बजे, दूसरे दिन कानपुर सेण्ट्रल से 00.25 बजे,
- वीरागंना लक्ष्मीबाई जं. (झांसी) से 04.15 बजे, बीना से 08.05 बजे, भोपाल से 10.10 बजे, इटारसी से 12.20 बजे, खण्डवा से 15.08 बजे, भुसावल से 17.05 बजे, मनमाड से 20.15 बजे, कोपरगांव से 20.52 बजे, अहमदनगर से 23.12 बजे
- तथा तीसरे दिन दौंड से 02.00 बजे छूटकर पुणे 03.15 बजे पहुंचेगी। इस गाडी में शयनयान श्रेणी के 06, साधारण द्वितीय श्रेणी के 06, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 04, तथा एस.एल.आर.डी. के 02 कोचों सहित कुल 18 कोच लगाये जायेंगे।












Click it and Unblock the Notifications