Gorakhpur Nagar Nigam: भारी बारिश के बाद भी जल निकासी में नहीं होगी दिक्कत, मेयर और नगर आयुक्त ने की यह पहल
Gorakhpur Nagar Nigam Latest News Hindi Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश में इन दिनों मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल चुका है। प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश हो रही है। इसी क्रम में सीएम सिटी गोरखपुर में गुरुवार भोर में बारिश हुई है। बारिश होते ही गोरखपुर के मेयर डॉक्टर मंगलेश श्रीवास्तव और नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल ने शहर के प्रमुख नालों का हाल जाना एवं आवश्यक निर्देश दिए।
मेयर डॉक्टर मंगलेश श्रीवास्तव ने कहा कि नगर निगम की प्राथमिकता आमजन को त्वरित और बेहतर सुविधा देना है। इन दिनों निगम खास योजना के तहत जल निकासी में आने वाली समस्याओं को दूर कर जल निकासी की व्यवस्था को सुदृढ़ बनाना है। प्रयास जारी है।

नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल ने कहा कि बारिश के दृष्टिगत आज सिविल लाइन, मुंशी प्रेमचंद पार्क रोड, गोपलापुर, पैडलगंज बुद्धा गेट के पीछे, राप्तिनगर दूरदर्शन मोड, एच एन सिंह चौराहा, रामजानकी नगर, कौशल पुरम आदि स्थानों का मेयर के साथ निरीक्षण किया। अधिकाशं जगहों पर सफाई ठीक देखने को मिली। भारी बारिश में जलनिकासी की कोई दिक्कत न हो इसके लिए नगर निगम लगातार प्रयास कर रहा है। अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दे दिए गए हैं।

इसके साथ ही नगर निगम बोतलबंद पानी के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाने की तैयारी कर रहा है। इसके तहत निगम परिसर, निगम सदन की बैठकों और कार्यक्रमों में अब दोबारा उपयोग होने वाली बोतलों में ही पानी का इस्तेमाल किया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications