Video: प्रेमानंद जी से मिलने पहुंचे रवि किशन, महाराज जी ने बताया- राजनीति में धर्म से कैसे चलें?

गोरखपुर के सांसद और फिल्म अभिनेता रवि किशन हाल ही में उत्तर प्रेदश के मथुरा और वृंदावन गए थे। इस दौरान रवि किशन पत्नी, बेटा और बेटी के साथ वृंदावन में महाराज प्रेमानंद जी से मिलने उनके आश्रम में गए थे।

प्रेमानंद जी महाराज के इंस्टाग्राम अकाउंट पर रवि किशन को लेकर कुछ वीडियो शेयर किए गए हैं। इस वीडियो में रवि किशन महाराज जी को बताते दिख रहे हैं कि वो और उनका पूरा परिवार उनके सत्संग को सुनता है। प्रेमानंद जी महाराज ने भी रवि किशन को राजनीति में धर्म से चलने और भगवत प्राप्ति के लिए अपने विचार बताए।

Ravi kishan premanand ji maharaj

सांसद रवि किशन ने जी पूज्य महाराज प्रेमानंद जी से कहा, ''मैं और मेरा पूरा परिवार आपको रोज सुनते हैं। कोई भी कहीं भी फंस जाता है तो आपके प्रवचन सुनता है। आपको जब पाया, तो आपको घोल कर पी लिए। मेरा पूरा परिवार जब किसी दुविधा में...प्रश्न आता है...आपको सब सुनते हैं।''

इसपर प्रेमानंद जी कहते हैं, 'मैं कुछ नहीं हूं। अगर आपको ऐसा लगता है तो मैं ये बोल सकता हूं कि कोई मेरे अंदर है, जो ये सबकुछ बोल रहा है।''

प्रेमानंद जी ने इस दौरान सांसद रवि किशन के सामने राजनीति में धर्म से कैसे चलें और उसका पालन कैसे करें...इसपर अपने विचार रखें।

प्रेमानंद जी ने रवि किशन से कहा, ''आपको ये ध्यान रखना होगा कि पद का दुरुपयोग ना हो पाए। सुशासन के साथ शासन कीजिए और अधर्मी को बख्शा नहीं जाना चाहिए। इससे आपकी सेवा बन जाएगी।''

प्रेमानंद जी ने कहा, ''कहीं-कहीं दंड ही बहुत बड़ी पूजा होती है। इस अधिकार से हमारे भारत के जो भी सेवा पद हैं, वो समाज को सुख देने के लिए है। हम सब सेवक हैं। आप (रवि किशन) अधिकार के द्वारा और हम वाणी के द्वारा। मेरे वाणी से आपके अंदर ऐसा भाव आए कि आपको प्राण समर्पित करने में भी डर ना लगें, हमारे तिरंगे के लिए, हमारे भारत के लिए..., हमारे राष्ट्र के लिए, ये हमारी सेवा है।''

प्रेमानंद जी ने आगे कहा, ''आपकी (रवि किशन) सेवा है, अर्धमी को दंड मिले और जो असहाय हैं, उनकी आप उसी स्थिति में जाकर सेवा करें। अगर आप इसी राह पर चले तो हमारे प्रभु को जरूर खुश कर पाएंगे। आप हमारे प्रिय बने, समाज को सुख पहुंचाए और भगवान की कृपा का आश्रय रखे।''

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+