AIIMS Gorakhpur में सहयोगी स्वास्थ्य विज्ञान पाठ्यक्रमों की हुई शुरुआत, होंगे ये फायदे

Gorakhpur News: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान गोरखपुर में आज सहयोगी स्वास्थ्य विज्ञान पाठ्यक्रमों का औपचारिक शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का आयोजन सोमवार, 13 अक्टूबर 2025 को किया गया। इस अवसर पर चार स्नातक पाठ्यक्रमों की शुरुआत हुई - बी.एससी. मेडिकल लैबोरेटरी टेक्नोलॉजी (MLT), बी.एससी. मेडिकल रेडियोलॉजी एंड इमेजिंग टेक्नोलॉजी (MRIT),बी.एससी. ऑपरेशन थिएटर टेक्नोलॉजी (OTT) तथा बी.एससी. ऑप्टोमेट्री (OPT)। यह एआईआईएमएस गोरखपुर में सहयोगी स्वास्थ्य विज्ञान शिक्षा की शुरुआत है। प्रत्येक पाठ्यक्रम की अवधि चार वर्ष है, जिसमें तीन वर्ष का शैक्षणिक प्रशिक्षण एवं एक वर्ष की इंटर्नशिप शामिल है।

इन पाठ्यक्रमों में देशभर से आयोजित प्रवेश परीक्षा के माध्यम से चयनित 28 विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया है। यह पहल उन विद्यार्थियों के लिए सुनहरा अवसर है जो पैरामेडिकल क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं और स्वास्थ्य सेवा में योगदान देना चाहते हैं। कार्यक्रम में कार्यकारी निदेशक प्रो. (डॉ.) विभा दत्ता ने सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ देते हुए उन्हें अध्ययन में उत्कृष्टता और मरीजों की सेवा में संवेदनशील दृष्टिकोण अपनाने के लिए प्रेरित किया।

aiims

सहयोगी स्वास्थ्य विज्ञान पाठ्यक्रमों के समग्र प्रभारी बायोकैमिस्ट्री विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. शैलेन्द्र द्विवेदी ने आयोजन का सफल संचालन किया। इस अवसर पर डीन (एकैडमिक्स) डॉ. महिमा मित्तल, डीन (स्टूडेंट वेलफेयर) प्रो. (डॉ.) शिखा सेठ, डीन (रिसर्च) डॉ. आनंद मोहन दीक्षित, तथा मेडिकल सुपरिन्टेंडेंट डॉ. अजय भारती भी उपस्थित रहे और नए विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं। एआईआईएमएस गोरखपुर में इन पाठ्यक्रमों का शुभारंभ संस्थान की शैक्षणिक विस्तार और स्वास्थ्य शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्टता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जो आने वाले समय में देश के लिए कुशल सहयोगी स्वास्थ्य पेशेवर तैयार करने में सहायक सिद्ध होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+