दीवाली के बाद जाम हुआ यमुना एक्सप्रेस वे, दो दिन में गुजरीं एक लाख गाड़ियां
आगरा/मथुरा। यमुना एक्सप्रेस-वे से होते हुए छुट्टियां मनाकर अपने घरों को लौटने वालों की भीड़ इतनी ज्यादा हो गई है कि टोलकर्मियों को मिनटों की भी फुरसत नहीं है। वाहनों रेलम-पेल के चलते यमुना एक्सप्रेस वे और उससे लगते हाईवे लगातार जाम से थम गए हैं। वहीं, विभाग की चांदी हो रही है, क्योंकि खूब पैसा आ रहा है।

2 दिन में गुजरे 1 लाख वाहन
संवाद सूत्रों के अनुसार, शनिवार और रविवार को यमुना एक्सप्रेस वे पर से ही एक लाख वाहन गुजरे। वहीं आगरा-दिल्ली हाईवे पर दो दिन में दौड़ने वाले वाहनों का आंकड़ा 50 हजार हो गया। टोल कर्मियों ने बताया कि यह संख्या पिछले कई साल का रिकार्ड है। ये खुशी की बात है कि आगरा से नोएडा तक के बीच ट्रैफिक बढ़ा है।
डेढ़ लाख लोगों ने किया ट्रेन से सफर
वहीं, एक अन्य जानकारी के अनुसार ट्रेन में भी यात्रियों की संख्या बढ़ी है। वीकेंड के बीते दो दिनों में डेढ़ लाख लोगों ने रेल से सफर किया। 80 हजार तो टिकट की ही बिक्री हो गई। साथ ही रिजर्वेशन और एमएसटी वालों की संख्या भी बढ़ गई। एमएसटी वालों की संख्या मथुरा से ज्यादा है।

मथुरा टोल और जेवर टोल से हुई जबरदस्त कमाई
यमुना एक्सप्रेस वे से गुजरने वाली कारों की संख्या शनिवार को 40 हजार के करीब रही, रविवार को 60 हजार से ज्यादा वाहन गुजरे। यह आंकड़ा मथुरा टोल और जेवर टोल का है। जहां, रविवार की शाम को तो जाम-सा लगा रहा। इसके लिए अतिरिक्त कर्मचारियों को लगाया गया। वहीं, आगरा से दिल्ली हाईवे पर भी दो दिनों में 50 हजार वाहन गुजरे।
20 हजार था औसत
अगर सामान्य दिनों की बात की जाए तो यहां से वाहनों के गुजरने की संख्या 20 हजार तक ही पहुंचती है। मगर, बीते दो दिनों जो भीड़ हुई उससे मथुरा से अलीगढ़ मार्ग पर भी जाम के हालात रहे। अनुमान है कि सामान्य दिनों के मुकाबले 20 पर्सेंट वाहन ज्यादा गुजरे।
ये भी पढ़ें: भाजपा-कांग्रेस के ये हैं धनकुबेर प्रत्याशी, किसी के पास है रेंजरोवर तो कोई रखता है हेलीकॉप्टर












Click it and Unblock the Notifications