बीकॉम तक पढ़ी युवती ने भगवान भोले से रचाई शादी, शिवलिंग को रथ पर रखकर निकाली बारात
उत्तर प्रदेश के झांसी में भगवा शिव से शादी रचाने वाली युवती गोल्डी रायकवार बीकॉम की डिग्री ले रखी है।
उत्तर प्रदेश के झांसी में अनूठा विवाह हुआ है। यहां पर एक युवती ने भगवान शिव से ही शादी रचा ली है। पूरे प्रदेश में युवती की शादी की चर्चा हो रही है।

मीडिया रिपोर्ट्स युवती गोल्डी की भगवान शिव से शादी ब्रह्मकुमारी आश्रम में हुई। बड़ागांव गेट के बाहर स्थित विवाह स्थल में शादी की गई। इस दौरान भगवान भाले के शिवलिंग को रथ पर सवार करके बारात निकाली गई।
फिर युवती गोल्डी ने शिवलिंग को वरमाला पहनाई और उसी के सात फेरे लिए। बारात में आस-पास के कई लोग शामिल हुए। भगवान भोले की शादी में नाचते-गाते भक्तों का उत्साह देखते ही बना।
बता दें कि युवती गोल्डी रायकवार झांसी की अन्नूपर्णा कॉलोनी की रहने वाली हैं। भगवान शिव से शादी रचाने के बाद उसने कहा कि अब उसका पूरा जीवन भगवान शिव के लिए समर्पित होगा।
उल्लेखनीय है कि कुछ माह पहले राजस्थान के जयपुर में भी ऐसा मामला सामने आया था। यहां की युवती पूजा सिंह ने भगवान श्रीकृष्ण से शादी की थी।












Click it and Unblock the Notifications