'शादी के दिन आई हूं पेपर देने...', UP Board Exam में लड़की ने उत्तर की जगह लिखी ऐसी बात, टीचर भी हैरान
UP Board Result: यूपी बोर्ड परीक्षा संपन्न हो जाने के बाद मूल्यांकन का कार्य प्रारंभ हो चुका है। मूल्यांकन के दौरान छात्र-छात्राओं द्वारा उत्तर पुस्तिका में उत्तर की जगह ऐसे ऐसे संदेश लिखे गए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद अध्यापक भी हैरान हैं।
छात्र-छात्राओं द्वारा लिखी गई भावुक करने वाली लाइनों को पढ़कर गुरु जी भी काफी परेशान हैं। ताजा मामला फिरोजाबाद जनपद से सामने आया है। फिरोजाबाद जनपद में यूपी बोर्ड परीक्षा के उत्तर पुस्तिकाएं जांचते समय उत्तर पुस्तिका में ऐसी बातें लिखी पाई गईं जो चर्चा का विषय बनी हुई हैं।

रिपोर्ट की माने तो एक छात्रा द्वारा अपने उत्तर पुस्तिका में लिखा गया था कि 'सर... मैं शादी के दिन भी पेपर देने आई हूं, इसलिए पेपर की तैयारी नहीं कर पाई। ऐसे में प्लीज मुझे पास कर दीजिएगा। रिजल्ट में ससुराल में देखूंगी।' छात्र द्वारा उत्तर पुस्तिका में लिखा गया यह संदेश पढ़कर गुरुजी भी हैरान रह गए।
दरअसल, फिरोजाबाद जनपद के एमजी कॉलेज में काफियों का मूल्यांकन किया जा रहा है। कक्षा दसवीं के स्टूडेंट की उत्तर पुस्तिकाओं के जांच के दौरान एक छात्रा द्वारा यह मैसेज लिखा गया था। बताया जा रहा है की छात्रा ने तीन चार प्रश्नों को हल किया था।
उसके बाद अन्य प्रश्नों के जवाब में छात्र द्वारा तरह-तरह की बातें और अपनी समस्याओं को लिखा गया था। कहा जा रहा है कि इस बार यूपी बोर्ड परीक्षा के दौरान सख्ती के चलते छात्र-छात्राओं को नकल करने का मौका नहीं मिला। ऐसे में उन लोगों द्वारा परीक्षा पास करने के लिए इस तरह के मैसेज लिखे गए हैं।
बता दे कि यूपी बोर्ड एग्जाम 2024 के दौरान राज्य में 8266 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा आयोजित की गई थी। दो शिफ्ट में परीक्षा का आयोजन किया गया था जिसमें सुबह की शिफ्ट में 8.30 से 11.45 बजे तक और दूसरे शिफ्ट में 2:00 बजे से 5.15 बजे तक परीक्षा आयोजित की गई थी।
इस बार यूपी बोर्ड में 2947311 स्टूडेंट हाई स्कूल में पंजीकृत रहे जबकि 311453 स्टूडेंट इंटरमीडिएट की परीक्षा के लिए पंजीकृत थे। परीक्षा नकल विहीन करने के लिए सरकार द्वारा पहले ही आदेश जारी किए गए थे। इस बार छात्र-छात्राओं को क्यूआर कोड एवं क्रमांक युक्त कंप्यूटर राइट परिचय पत्र दिया गया था।
परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो जाने के बाद अब उत्तर पुस्तिकाओं की जांच प्रारंभ हो चुकी है। उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों में बनाए गए सेंटरों पर उत्तर पुस्तिकाओं की जांच की जा रही है। जांच के दौरान छात्र-छात्राओं द्वारा लिखे गए संदेश को पढ़ कर अध्यापक भी हैरान रह जा रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications