लड़की ने नहीं उठाया फोन, गुस्साए लड़के ने पूरे परिवार को पीट डाला

यूपी के बलरामपुर जिले के थाना देहात क्षेत्र में पुलिसिया खौफ को दरकिनार कर दबंगों ने सात लोगों को बुरी तरह मारा पीटा।

बलरामपुर। यूपी के बलरामपुर जिले के थाना देहात क्षेत्र में पुलिसिया खौफ को दरकिनार कर दबंगों ने सात लोगों को बुरी तरह मारा पीटा। दबंगों के कहर से एक मासूम बच्ची व गर्भवती महिला भी नही बच सकी, दबंगो ने उन्हें भी पीट दिया। आनन फानन में घायलों को जिला चिकित्सालय पहुँचाया गया जहां उनका उपचार जारी है।

फोन पर बात के लिए करते थे परेशान

फोन पर बात के लिए करते थे परेशान

घटना बलरामपुर देहात थाना क्षेत्र के ग्राम खम्मौवा ग्राम का है। मिला जानकारी के मुताबिक गांव के रहने वाली एक लड़की शहबान अली को कुछ दबंग लड़के फोन पर बात करने के लिए परेशान करते थे लेकिन शबहान ने उनसे बात करने से मना कर दिया। शहबान के मना करने पर दबंगों को इस कदर गुस्सा आया कि उन्होंने शहबान के घर जाकर पूरे परिवार की पिटाई कर दी।

गर्भवती महिला को भी पीटा

गर्भवती महिला को भी पीटा

दबंगों ने पिटाई के दौरान गर्भवती महिला और छोटी बच्ची तक को नही छोड़ा और उनकी भी पिटाई। घर के एक युवक, दिलदार की इस हमले में एक दांत टूट गया। दबंगों के इस हमले में परिवार के कुल सात लोग घायल हो गए हैं। घटना के बाद सातो घायलो को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है जहां उनका उपचार जारी है।

पुलिस ने दबंगों को भेजा जेल

पुलिस ने दबंगों को भेजा जेल

पूरे मामले पर जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष देहात संजय कुमार ने बताया इमाम अली और तूफान अली नाम के दो भाईयों पर शहबान के परिवार की पिटाई का आरोप है। दोनों भाईयों को धारा 323,325,504,506,व 308 में मुक़दमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+