युवती से छेड़छाड के बाद पंचायत हुई, दबंगों ने पुलिस के सामने ही पीड़ितों को मारे जमकर लाठी-डंडे
शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में कोतवाली तिलहर इलाके में दो पक्षों के बीच पुलिस के सामने ही पंचायत के दौरान जमकर लाठी-डंडे चले। यह पंचायत एक युवक द्वारा मोहल्ले की युवती से छेड़छाड़ के मामले को लेकर हो रही थी। पंचायत में पीड़ित पक्ष पर भाजपा विधायक के करीबी ने समझौते का दवाब बनाया। मौके पर सिपाही पहुंच गए, लेकिन धारदार हथियार उनकी मौजूदगी में ही चला दिए गए। घटना के लिए पीड़ित पक्ष ने भाजपा विधायक के करीबी को दोषी बताया है।

शांत कराने में पुलिस के पसीने छूट गए
संवादसूत्रों के अनुसार, बीते शुक्रवार इलाके में छेड़छाड की घटना हुई थी। युवती से छेड़छाड़ करने वाला युवक गांव का ही रहने वाला है। पीड़िता इसकी शिकायत करने थाने पहुंची। पुलिस ने महज एनसीआर दर्ज करके उसे लौटा दिया। उसके बाद गांव में पंचायत शुरू हुई। आरोप है कि वहीं, बीजेपी विधायक का करीबी दबंग विरेश शर्मा आरोपी की मदद के लिए आ पहुंचा। पंचायत में पीडिता पर जबरन समझौते का दवाब बनाया जाने लगा। जबकि, पीङिता कार्यवाही की मांग करती रही। इस पर गुस्साए विरेश शर्मा ने अपने साथियों के साथ मिलकर पीङित पक्ष पर हमला बोल दिया। इसके बाद खुद पुलिस को फोन भी कर दिया। कोतवाली से सिपाही वहां पहुंचे, लेकिन तमाशा देखते रहे।

किसी तरह झगड़ा थमा, जिसके बाद घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। दो की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। सीओ तिलहर मंगल सिंह रावत के मुताबिक, सिपाहियों ने दोनों पक्षों को शांत कराया है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। तहरीर लेकर कार्यवाही की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications