यूपी: तीन महीने तक बंधक बनाकर किया रेप, टॉयलेट के बहाने भागी

मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में एक युवती को बंधक बनाकर रेप का मामला सामने आया है। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी युवक उससे जबरन शादी करने का दबाव बनाता था, मना करने पर तीनों आरोपी उसके साथ मार पीट करते थे। पीड़िता ने इस मामले की शिकायत पुलिस से की है।

girl kidnapped and raped in moradabad

मामला मुरादाबाद के मैनाठेर थाना क्षेत्र का है। पीड़िता का आरोप है कि गांव के तीन आरोपी उसका अपहरण कर उसे अपने साथ हरिद्वार ले गए थे। वहां ले जाकर पीड़िता को एक कमरे में बंद कर दिया। पीड़िता का आरोप है कि अजीम ने बंधक बनाकर उसके साथ तीन महीने तक रेप की वारदात को अंजाम दिया। इतना ही नहीं पीड़िता ने बताया कि आरोपी अजीम व उसके दो साथियों ने जबरन शादी करने के लिए उसके साथ मारपीट भी की। पीड़िता ने बताया कि पिटाई से तंग आकर उसने शादी करने के लिए हां कर दी। शादी के लिए तैयार होने पर आरोपी उसे लेकर हरिद्वार से मुरादाबाल लेकर आ रहे थे। रास्ते में रोडवेज स्टैंड के पास टॉयलेट जाने के बहाने कार से उतरी और शोर मचा दिया।

शोर सुनकर आरोपी वहां से फरार हो गए। पीड़िता ने बताया कि किसी तरफ अपने घर पहुंची और परिजनों को सारी घटना बताई। परिजन पीड़िता को थाने लेकर पहुंचे और पुलिस को सारी घटना बताई। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+