यूपी: पटाखे फोड़ने से घबराई मासूम की छत से गिरने से हुई मौत, 48 घंटे में घटी ऐसी कई घटनाएं

मुजफ्फरनगर। यूपी के मुजफ्फरनगर में दीपावली के दिन दिल दहलाने वाला मामला सामने आया। भोपा थाना क्षेत्र के गांव भोकरहेड़ी में दीपावली की रात पटाखों की वजह से एक मासूम की मौत हो गई। पटाखों की शोर सुनकर घबराई 10 साल की बच्ची छत से गिर गई जिस कारण वो घायल हो गई। घायल बच्ची को इलाज के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जहां आज उपचार के दौरान मासूम बच्ची की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है परिजनों ने बिना पुलिस कार्रवाई के बच्ची का अंतिम संस्कार कर दिया है।

यूपी: पटाखे फोड़ने से घबराई मासूम की छत से गिरने से हुई मौत, 48 घंटे में घटी ऐसी कई घटनाएं

घटना दीपावली के दिन का है जहां देर रात अपनी छत पर पटाखा छोड़ रही एक 10 साल की मासूम बच्ची अंशिका उस समय छत से नीचे गिर गई जब पास में किसी ने तेज आवाज वाला पटाखा फोड़ दिया। पटाखे की आवाज से घबराई बच्चे छत से नीचे गिर गई जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गई। आनन-फानन में परिजनों ने बच्ची को गंभीर हालत में जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां आज डॉक्टरों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया बच्ची का नाम अंशिका है, जिसकी उम्र 10 साल बताई जा रही है। मृतक बच्ची का पिता छोटा राज मिस्त्री का काम करता है। घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों ने बिना पुलिस कार्रवाई के बच्ची को अपनी सुपुर्दगी में लेकर मासूम बच्ची के शव का अंतिम संस्कार कर दिया।

यूपी: पटाखे फोड़ने से घबराई मासूम की छत से गिरने से हुई मौत, 48 घंटे में घटी ऐसी कई घटनाएं

दीपावली के दिन पूरे प्रदेश से इस प्रकार की अमानवीय घटनाएं सामने आई हैं। कहीं किसी मासूम 3 साल की बच्ची के मुंह के पास बुलेट बम रख कर फोड़ा गया तो कहीं अधेड़ उम्र के शख्स के साथ आपसी रंजिश में उसके पेट पर बम रखकर फोड़ा गया। पहली घटना में मासूम बच्ची के मुंह के पास एक अधेड़ उम्र शख्स न बुलेट बम फोड़ दिया जिसकी वजह से बच्ची के मुंह के चिथड़े उड़ गए। वहीं दूसरी ओर आपसी रंजिश में कुछ लोगों ने एक अधेड़ उम्र शख्स के पेट पर पोटाश फोड़ा जिससे उसकी आंते बाहर आ गई। दोनों ही घटनाएं मेरठ की हैं। फिलहाल इन दोनों घायलों की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+