यूपी: लड़के पर तेजाब से हमला करने वाली आरोपी लड़की को पुलिस ने किया गिरफ्तार, सोते वक्त किया था हमला

सुल्तानपुर। उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले की पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। दस महीनें पहले एसिड अटैक कर एक युवक को मौत के मुंह में ढकेलने वाली आरोपी लड़की को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बता दें कि रात में सोते समय लड़की ने पवन नाम के शख्स के ऊपर तेजाब से हमला कर दिया था। घटना को अंजाम देने के बाद से ही लड़की फरार चल रही थी। जिसके बाद अब जाकर पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी की है।

यूपी: लड़के पर तेजाब से हमला करने वाली आरोपी लड़की को पुलिस ने किया गिरफ्तार, सोते वक्त किया था हमला

ये है मामला

जानकारी के अनुसार आरोपी लड़की नें 28 नवंबर 2017 की रात मोतिगरपुर थाना क्षेत्र के डोमनपुर के रहने वाले पवन सिंह के ऊपर तेजाब से हमला किया था। यह हादसा उस वक्त हुआ जब पवन अपने घर पर सो रहा था। रात करीब 2 बजे के आसपास गांव कि लड़की ललिता विश्वकर्मा ने पवन के ऊपर तेजाब डाल दिया। चेहरे और शरीर पर तेजाब पड़ने से पवन की चीख निकल पड़ी। चीख सुनकर घर के लोग उठ कर पवन की तरफ जब तक दौड़कर पहुंचते तब तक ललिता वहां से भाग निकली। हालांकि इस मामले में पुलिस एफआईआर दर्ज कर आरोपी लड़की की तलाश में जुट चुकी थी जिसके बाद अब जाकर उसे गिरफ्तारी हुई है।

यूपी: लड़के पर तेजाब से हमला करने वाली इस खतरनाक लड़की को पुलिस ने किया गिरफ्तार, सोते वक्त किया था हमला

सात महीने बाद थोड़ा ठीक

तेजाब के हमले की वजह से पवन का चेहरा पूरी तरह झुलस गया था। गंभीर हालत में परिजनों ने पवन को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। अंत में पवन की हालत में सुधार न होता देख उसे ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर किया गा। कई दिनों तक वो ट्रॉमा सेंटर में जिंदगी और मौत के बीच जूझा, यहां से भी फायदा न होने पर परिजन उसे चंडीगढ़ ले गए। लगभग सात माह वहां इलाज के बाद वह वो कुछ हद तक ठीक हुआ।

यूपी: लड़के पर तेजाब से हमला करने वाली इस खतरनाक लड़की को पुलिस ने किया गिरफ्तार, सोते वक्त किया था हमला

कोर्ट की सख्ती के बाद हुई गिरफ्तारी

इस घटना के बाद पवन के स्वास्थ्य में जब थोड़ा सुधार हुआ, तो परिजनों ने थाने में तहरीर देकर आरोपी लड़की के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कराया। गिरफ्तारी में देर होनें पर परिजनों ने कोर्ट की शरण ली। कोर्ट ने आरोपी लड़की की जल्द गिरफ्तारी के साथ कुर्की का आदेश दिया। जब कुर्की के आदेश को पुलिस ने आरोपी के घर चस्पा किया तो आरोपी ललिता पुलिस की गिरफ्त में आई। जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

यूपी: लड़के पर तेजाब से हमला करने वाली इस खतरनाक लड़की को पुलिस ने किया गिरफ्तार, सोते वक्त किया था हमला

मुख्यमंत्री समेत विधायक से लगाई मदद की गुहार

एसिड अटैक से झुलसे पवन नें चेहरे की सर्जरी कराए जानें के लिए सूबे के मुख्यमंत्री से लेकर विधानसभा क्षेत्र के विधायक से मिलकर आर्थिक सहायता के लिये फरियाद किया है। देखना ये है कि क्या मुख्यमंत्री राहत कोष से पवन सिंह को सहायता मिलती है, या वक्त के साथ उसे और जूझना पड़ेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+