पिता की मौत के बाद अकेली बेटी ने भी की खुदकुशी, पोस्टमॉर्टम से पता चला किसी ने किया था रेप
इलाहाबाद। इलाहाबाद में एक बहुत ही मार्मिक घटना हुई है। बीए में पढ़ने वाली छात्रा ने दुष्कर्म का शिकार होने पर पहले जहर खा लिया और फिर हाथ की नस काट कर जान दे दी। बता दें कि रेप के बाद जहर खाने व हाथ की नस काट लेने की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद हुई है। पुलिस ने आशंका जताई है कि रेप से छात्रा आहत रही होगी और उसने पहले जहर खाया और बाद में अपने हाथ की नस काट कर जान दे दी।

दुखों से भरी थी जिंदगी
बाराबंकी जिले के फतेहपुर मोहम्मदपुर की रहने वाली प्रिया (21) (नाम परिवर्तित) की बेहद ही गरीब परिवार से थी। घर में दो वक्त की रोटी का भी ठिकाना नहीं था। दो पैसे कमाने के चक्कर में पिता भी बीमार हो गए। पिता बीमार हुए गए और लम्बे इलाज के बाद प्रिया के पिता की भी मौत हो गई। प्रिया को डाक्टर ने सहारा दिया और वह पिछले 6 महीने से डाक्टर के घर में ही रह रही थी। बता दें कि प्रिया घर का सारा कामकाज करती बदले में उसे रहने, खाने और जीने की व्यवस्था हो गई। इस साल प्रिया एक निजी कालेज से बीए की पढाई कर रही थी।

तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती हुई
प्रिया के पिता का इलाज करने वाले डॉक्टर अब रिटायर हो चुके है और प्रिया उनके घर ही पिछले एक साल से रह रही थी। पुलिस के अनुसार, तीन दिन पहले अचानक प्रिया की तबियत खराब हुई तो सेवानिवृत्त डॉक्टर उसे प्राइवेट अस्पताल ले गए। लेकिन अस्पताल में प्रिया को भर्ती नहीं किया गया। इसके बाद प्रिया को स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान प्रिया की मौत हो गई। प्रिया की मौत होने के बाद सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हुआ खुलासा
प्रिया की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा हुआ। प्रिया के साथ ज्यादती तो हुई ही थी, उसने जहर खाया और हाथ की नस भी काट ली थी। पुलिस अब प्रिया की मौत की कड़ियां को जोड़ रही है। हालांकि अभी भी मामले में किसी ने कोई शिकायत नहीं की है। प्रिया के परिवार में कोई है या नहीं अभी इसकी जानकारी भी नहीं हो सकी है। फिलहाल पुलिस प्रिया के पैतृक गांव में संपर्क करने की कोशिश कर रही है। प्रिया के साथ किसने दरिंदगी की है यह अभी तक नहीं पता चल सका है।

क्या कहते हैं अधिकारी
मामले में प्रभारी इंस्पेक्टर कैंट अंबिका कुमारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद बहुत कुछ साफ हो गया है। जहर और हाथ की नस काटना दरिंदगी की घटना की कड़ियां हैं। मृतका जहां रह रही थी उन्होंने भी नस काटने की जानकारी नहीं थी, यह तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला है। परिजनों से भी संपर्क करने का प्रयास हो रहा है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर विवेचना की जाएगी।











Click it and Unblock the Notifications