Ghosi bypoll: घोसी उपचुनाव से मिलेगा लोकसभा चुनाव 2024 का रुझान? BJP के सामने I.N.D.I.A.

उत्तर प्रदेश के घोसी विधानसभा उपचुनाव के लिए मंगलवार को वोटिंग होगी। यह उपचुनाव इसलिए महत्वपूर्ण है कि यह विपक्षी दलों के इंडिया (I.N.D.I.A.) गठबंधन बनने के बाद यूपी में बीजेपी के साथ उसका पहला चुनावी दंगल है।

इस सीट पर बीजेपी के दारा सिंह चौहान के खिलाफ समाजवादी पार्टी ने सुधाकर सिंह को उतारा है और इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव एलायंस(I.N.D.I.A.) में शामिल अन्य दल जैसे कि कांग्रेस, सीपीएम, सीपीआई और आरएलडी उन्हें समर्थन दे रहे हैं।

ghosi bypoll

घोसी में NDA बनाम I.N.D.I.A.
घोसी से पिछला विधानसभा चुनाव दारा सिंह चौहान ने ही सपा के टिकट पर जीता था। लेकिन, वह विधायिकी से इस्तीफा देकर बीजेपी में आ चुके हैं और अपनी ही सीट से दोबारा चुनाव मैदान में हैं। उन्हें यहां एनडीए के अन्य सहयोगी दलों जैसे कि अपना दल (सोनेलाल), निषाद (NISHAD) पार्टी और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (SBSP) का समर्थन मिल रहा है।

लोकसभा चुनाव 2024 का मिलेगा रुझान?
हालांकि, इस चुनाव में जीत या हार से यूपी में योगी आदित्यनाथ की अगुवाई वाली बीजेपी सरकार की सेहत पर कोई असर नहीं पड़ेगा, जो कि 403 सीटों वाली विधानसभा में पूर्ण बहुमत में है। लेकिन, यह चुनाव अगले साल होने वाले 2024 के लोकसभा चुनावों के लिए महत्वपूर्ण है। क्योंकि, इसके परिणाम को यूपी की 80 लोकसभा सीटों के लिए एक रुझान माना जा सकता है।

घोसी सीट का जातीय गणित
घोसी विधानसभा क्षेत्र में करीब 4 लाख 38 हजार वोटर हैं। अनुमानों के मुताबिक इसमें 90 हजार मुसलमान, 60 हजार दलित और 77 हजार ऊंची जातियों के मतदाता हैं। ऊंची जातियों में भी 45 हजार भूमिहार, 16 हजार राजपूत और 6 हजार ब्राह्मण बताए जाते हैं।

सपा को इंडिया गठबंधन से बाहरी दलों का भी समर्थन
इस सीट पर सपा उम्मीदवार को कांग्रेस, लेफ्ट और आरएलडी के अलावा आम आदमी पार्टी, सीपीआईएमएल-लिब्रेशन और ओमप्रकाश राजभर की पार्टी से अलग हुई सुहेलदेव स्वाभिमान पार्टी का भी समर्थन मिल रहा है।

दोनों ओर से बड़े नेताओं ने किया है प्रचार
बीजेपी के उम्मीदवार दारा सिंह चौहान के पक्ष में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक के अलावा एनडीए के अन्य नेता प्रचार कर चुके हैं। जबकि, समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी के लिए पार्टी सुप्रीमो अखिलेश यादव और उनके चाचा शिवपाल यादव ने प्रचार किया है।

अखिलेश यादव और इंडिया गठबंधन के लिए बड़ी चुनौती
मऊ जिले की घोसी सीट पर इस उपचुनाव में कुल 10 उम्मीदवार हैं। पूर्वांचल की इस सीट के लिए मायावती की बीएसपी ने अपने उम्मीदवार नहीं उतारे हैं। यह चुनाव अखिलेश यादव के लिए भी काफी महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह उनकी पार्टी की जीती हुई सीट थी और अगर यहां सपा हारती है तो उत्तर प्रदेश में इंडिया गठबंधन की अगुवाई करने के उनके दावे की धार कुंद हो सकती है।

सपा को बहुत बड़े समर्थन का दावा कर चके हैं अखिलेश
रविवार को चुनाव प्रचार के आखिरी दिन यादव ने घोसी के वोटरों से उनकी पार्टी के प्रत्याशी को समर्थन देकर 'एमएलए को 'खरीदने' वाली बीजेपी को सबक सिखाने' की अपील की है। उन्होंने बीजेपी को देश में महंगाई, भ्रष्टाचार और उत्पीड़न के लिए भी घेरने की कोशिश की है। इंडिया गठबंधन के सहयोगियों से मिले समर्थन से उत्साहित अखिलेश यादव ने कहा है कि ऐसा चुनाव उत्तर प्रदेश में शायद ही देखा गया है, जहां सपा उम्मीदवार के लिए जाति से लेकर धर्म तक की सारी सीमाएं टूट गई हैं।

सीएम योगी ने 2005 के दंगों का याद दिलाया
जबकि, चौहान के पक्ष में सीएम योगी ने इतना ही कहा था कि जो 2005 के मऊ के दंगों के गवाह हैं, घोसी को सिर्फ वही समझ सकते हैं। सीएम ने माफिया से नेता बने मऊ के पांच बार के एमएलए मुख्तार अंसारी का बिना नाम लिए कहा कि 'उस समय सपा की सरकार थी और उसने कुछ नहीं किया। अब जिन्होंने दंगे भड़काए उन्हें व्हीलचेयर पर अपनी जान की भीख मांगते देखा जा सकता है।'

बीजेपी उम्मीदवार चौहान यूपी के एक प्रमुख ओबीसी चेहरा हैं। 20 अगस्त को चुनाव प्रचार के दौरान एक युवक ने उनपर स्याही फेंकी थी। चौहान योगी सरकार के पिछले कार्यकाल में मंत्री थी। पिछले साल यूपी विधानसभा चुनावों से ठीक पहले 12 जनवरी को वे इस्तीफा देकर सपा में शामिल हो गए थे। इस साल जुलाई में वह फिर से समाजवादी पार्टी छोड़कर बीजेपी में आ गए। (इनपुट-पीटीआई, तस्वीर-सांकेतिक)

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+