पति ने कर दी पत्नी की हत्या, सास को भी मारी गोली कहा, यूट्यूब से सीखा कारतूस बनाना
मामला गाजियाबाद के मसूरी थाना इलाके से शुरु हुआ और गाजियाबाद के ही कृष्णा गार्डन यानी कवि नगर थाने इलाके में खत्म हो गया।
गाजियाबाद। दिल्ली से उत्तर प्रदेश के जिला गाजियाबाद में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां एक व्यक्ति ने पहले अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी और फिर उसकी लाश कर में रखकर अपने सास के घर पहुंच गया। वहां पहुंचने के बाद उसने सास को भी गोलियों से भून दिया। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। सास की हालत नाजुक बनी हुई है और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस आरोपी पति को साइको बता रही है।

जानकारी के मुताबिक मामला गाजियाबाद के मसूरी थाना इलाके से शुरु हुआ और गाजियाबाद के ही कृष्णा गार्डन यानी कवि नगर थाने इलाके में खत्म हो गया। हत्यारे का नाम सतेंद्र तेवतिया है और वो खुद को पेशे से एक कॉलेज में लैब असिस्टेंट बताता है। सतेंद्र का डेयरी भी चलता है। पुलिस के मुताबिक सतेंद्र पिछले 13 सालो से अपनी पत्नी पर शक करता था और बुधवार शाम जब इसकी पत्नी राजकुमारी और सास इंद्रवती की बाते सुनकर इसे बेहद गुस्सा आ गया। जिसके बाद उसने वारदात को अंजाम दे दिया। जरूर पढ़ें- PICS: कॉलगर्ल के साथ प्रेमिका की कब्र पर रातें रंगीन करता था उदयन, 12 लड़कियों से थे संबंध
पुलिस ने बताया कि पांच दिसंबर 2003 को मसूरी के गंगापुरम के रहने वाले रिटायर्ड दरोगा सतपाल तेवतिया के बेटे सतेंद्र तेवतिया से राजकुमारी की शादी हुई थी। इन दोनों के गुनगुन (10), जानकी (6) और प्रिंस (4) बच्चे हैं। बुधवार शाम करीब पांच बजे वह घर पहुंचा। इस दौरान राजकुमारी के पास मां इंद्रवती का फोन पहुंचा और उसने उसे मिलने के लिए बुलाया। इस पर सतेंद्र ने राजकुमारी को मां से मिलाने की बात कहकर सेंट्रो कार की पिछली सीट पर बैठा लिया और घर से 50 मीटर दूर लाकर उसपर पिस्टल से गोली बरसा कर हत्या कर दी।
इसके बाद वह पत्नी का शव लेकर कृष्णा गार्डन स्थित ससुराल पहुंचा और यहां सास पर गोली बरसा दी। गोली की आवाज सुनकर पड़ोस की एक महिला ने सतेंद्र पर पत्थर बरसाए, एक पत्थर सतेंद्र के सिर में लगा, वह घायल हो गया। यहां से वह पत्नी का शव लेकर हापुड़ रोड की तरफ फरार हुआ। पुलिस ने गोविंदपुरम चौकी के सामने उसे दबोच लिया। पुलिस ने बताया कि सतेंद्र ने अपनी सास को इसलिए मारा क्योंकि उसका मानना था कि उसके ससुराल वाले उसे जान से मारने की कोशिश में हैं।
यूट्यूब देखकर बनाई पिस्टल और गोली
सतेंद्र ने जिस पिस्टल से वारदात को अंजाम दिया था उसे उसने खुद बनाया था। पूछताछ में उसने यह कबूल किया कि उसने यूट्यूब देखकर पिस्टल बनाना सीख लिया था और फिर गोली भी यूट्यूब से ही बनानी सीखी। हालांकि पुलिस को सतेंद्र के इस बयान पर यकीन नहीं हो रहा है। पुलिस इस बात की जांच कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications