VIRAL VIDEO: गाजियाबाद में शराब के नशे में स्टंट करते दिखे युवक, पुलिस ने ऐसे निकाली हीरोगिरी
Ghaziabad stunt video: कई बार लोग ऐसे स्टंट करते हैं, जिससे उनकी खुद की जान को तो खतरा होता ही है, साथ ही वे लोगों की जान भी जोखिम में डाल देते हैं। हाल ही में गाजियाबाद में भी ऐसा ही कुछ देखने को मिला, जहां दो लोग शराब के नशे में धुत होकर गाड़ी के ऊपर डांस करते दिखे।
वीडियो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा, जिसके बाद लोग इन दोनों के खिलाफ एक्शन लिए जाने की मांग करने लगे। लोग काफी गु्स्से भरे रिएक्शन देने लगे और उनके साथ-साथ गाड़ी चलाने वाले शख्स के खिलाफ कार्रवाई की बात करने लगे।

नशे में युवकों ने किया हंगामा
वीडियो में दोनों शख्स काले रंग की गाड़ी के सन रूफ से बाहर निकलकर नशे में हंगामा करते दिख रहे हैं। इतना ही नहीं वे हाथ में रखी कैन को भी सड़क पर यूं ही फेंकते भी नजर आए। इसके साथ ही दोनों जोर-जोर से चिल्ला भी रहे थे।
एक्शन में आई पुलिस और फिर...
वीडियो सामने आने के बाद गाजियाबाद पुलिस एक्शन में आई और गाड़ी को सीज कर 10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। कवि नगर एसीपी अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।
यहां देखें वीडियो...
पुलिस ने क्या कहा?
पुलिस ने अपने बयान में कहा कि आज सोशल मीडिया के माध्यम से थाना क्षेत्र कविनगर से सम्बन्धित एक वायरल वीडियो प्राप्त हुआ, जिसमें कुछ युवक चलती गाडी मे ड्रिंक कर रहे है व यातायात को बाधित कर रहे हैं। 03 युवकों को गिरफ्तार कर वाहन को सीज किया गया है तथा उक्त वाहन का 10,000 रु0 का चालान किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications