हर समय फोन पर बात करती रहती थी पत्नी, पति ने कर दी हत्या
नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में एक शख्स ने अपनी पत्नी की हत्या इसलिए कर दी क्योंकि वो फोन पर ज्यादा बात करती थी। पत्नी का लगातार बात करना इस शख्स को इतना खला कि उसने उसका कत्ल कर दिया और शव को नाले में फेंक दिया।


नाले में फेंक दिया शव
14 सिंतबर को गाजियाबाद के रेलवे स्टेशन के पास एक महिला का शव नाले में पड़ा मिला था। महिला की चाकू मारकर हत्या की गई थी। पुलिस ने जांच मामले की जांच की। शव की शिनाख्त विजयनगर की 22 साल की गुलफ्शां के रूप में हुई। मामले में मृतका के परिजनों ने पति और ससुराल पक्ष के लोगों पर मुकदमा दर्ज कराया।

पति ने गिरफ्तारी के बाद कुबूली हत्या की बात
गुरुवार को पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद उसन जो बताया उस सुन पुलिस का भी माथा चकरा गया। आरोपी पति शादाब ने बताया कि गुलफ्शां पोन पर घंटो बात करती थी, वो इसके लिए कई बार उसे टोक चुका था लेकिन वो नहीं मानी तो उसने चाकू से उसकी हत्या कर दी। शव को ठिकाने लगाने के इरादे सो उसने नाले में उसकी लाश को फेंक दिया।












Click it and Unblock the Notifications