Ghaziabad Crime News: गाजियाबाद में वकील की उनके ही चेंबर में गोली मारकर हत्या

Ghaziabad Crime News: गाजियाबाद में एक वकील की उनके ही चेंबर में गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना से इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुट गई है। हत्या के पीछे की कोई ठोस वजह तक सामने नहीं आई है

Ghaziabad Crime News: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में बुधवार को एक वकील की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि अज्ञात हमलावरों ने उनके चेंबर में घुसकर वारदात को अंजाम दिया। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतक वकील की पहचान बैनामा लेखक मोनू चौधरी के रूप में हुई है।

मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया। लोगों से पूछताछ की। वकील के शव को पुलिसकर्मी कंधों पर लटका कर गाडी तक पहुंचाया और फिर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस अब मामले की छानबीन में जुटी है। वहीं, पुलिस फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है। घटना रक्षाबंधन के पर्व के बीच की गई है।

Ghaziabad Crime News

खास बात यह है कि पर्व के चलते कचहरी बंद है। ऐसे में वकील अपने चेंबर में किस केस के सिलसिले में? इसकी अभी तक जानकारी पुलिस के हाथ नहीं लगी है।

खून से लथपथ कुर्सी पर मिला वकील का शव

मामला थाना सिहानीगेट क्षेत्र तहसील का है। यहां वकील मोनू चौधरी को चेंबर नंबर- 95 में घुसकर मौत के घाट उतारा गया। घटना के वक्त वकील साहब लंच कर रहे थे। उसी वक्त उन पर हमला हुआ। गोली की आवाज सुनकर तहसील में दहशत फैल गई। खून से लथपथ वकील कुर्सी पर बैठे मिले। पुलिस का मानना है कि हत्यारे वकील के परिचित में से कोई हैं। क्योंकि वकील लंच कर रहे थे। खास बात यह भी है कि मोनू चौधरी तहसील बार एसोसिएशन का चुनाव भी लड़ चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+