लखनऊ: प्रॉपर्टी डीलर ने खाली प्लॉट दिखाने के बहाने बुलाया, फिर किया गैंगरेप

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में एक महिला के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। महिला ने बताया कि लखनऊ के एक प्रॉपर्टी डीलर ने प्लॉट दिखाने की बात कर उन्हें बुलाया था, जहां प्रॉपर्टी डीलर ने महिला के साथ गैंगरेप किया। जबकि दूसरी महिला प्रॉपर्टी डीलर औऱ उसके साथियों के चंगूल से निकल कर भाग गई और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला को मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा है।

Gangrape with woman in Lucknow

घटना लखनऊ के पीजीआई थाना क्षेत्र की है। पीजीआई थाना इलाके में प्रॉपर्टी डीलर का काम करने वाले युवक ने दो महिलाओं को प्लॉट दिखाने के बहाने बुलाया और अपने साथ ले गया। आरोप है कि डीलर ने अपने साथियों के साथ मिलकर एक महिला के साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया। आरोपियों के चंगुल से दूसरी महिला किसी तरह से जान बचाकर भाग निकली। महिला की माने तो एक घंटे तक पीड़िता 1090 और 100 नंबर पर संपर्क करने की कोशिश करती रही, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ।

उसके बाद करीब 2 घंटे बाद जब पुलिस से संपर्क हुआ तो रेप मुकदमे को छेड़छाड़ में लिखाने का दबाव बनाया गया साथ ही महिलाओं के साथ अभद्रता भी की गई। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को मेडिकल के लिए वीरांगना झलकारी बाई अस्पताल ले आई है। पुलिस महिला की रिपोर्ट दर्ज कर दुष्कर्म करने वालों की तलाश में जुट गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+