'मम्मी बुला रही है' कहकर लड़की को ले गया फिर किया गैंगरेप
शामली। उत्तर प्रदेश के शामली में नाबालिग लड़की से गैंगरेप का मामला सामने आया है। पीड़िता ने बताया कि उसके पड़ोस में रहने वाला युवक उसे झूठ बोलकर अपने घर बुलाया और अगवा कर गाड़ी में गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी पीड़िता को छोड़कर फरार हो गए। पीड़िता के परिजनों ने कोतवाली पहुंच कर पुलिस को तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस ने पीड़ितों की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया और आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

घटना शामली की सदर कोतवाली क्षेत्र की है। पीड़िता का आरोप है कि आरोपियों ने उसे झूठ बोला। उन्होंने घर से यह कहक़र बुलाया की उसे उसकी मम्मी बुला रही है। जब वह अपनी मम्मी के पास जाने के लिए निकली तो उन्होंने उसे पकड़ लिया और गाड़ी में डालकर ले गए और उसके साथ बारी-बारी से रेप किया। आरोपी पीड़िता को छोड़कर फरार हो गए। जैसे-तैसे पीड़िता अपने घर पहुंची और घरवालों को अपनी आप बीती बताई। जिसके बाद पीड़िता के परिजन उसे लेकर कोतवाली पहुंचे और पुलिस को सारी जानकारी दी।

पुलिस ने पीड़िता के द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश में जुट गई है। इस पूरे मामले पर एएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि सदर कोतवाली का मामला है, जिसमें एक तहरीर प्राप्त हुई है। तहरीर में 13 वर्षीय लड़की के साथ तीन लोगों ने जबरदस्ती की है जिसके आधार पर मामला पंजीकृत कर लिया गया है। लड़की का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications