यूपी: गैंगरेप के बाद पीड़िता ने केरोसीन डालकर खुद को लगाई आग

मैनपुरी। उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां गैंगरेप पीड़िता ने घर आकर खुद पर केरोसिन डालकर आग लगा ली। इससे पहले कि परिजन उसे बचा पाते जलने से उसकी मौत हो गयी। घटना की जानकारी मिलते ही ऑला अधिकारी मौके पर पहुंच गए। घटना के बाद पुलिस एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मृतका के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पातल भेजा है।

ये है मामला

ये है मामला

मामला मैनपुरी के कुरावली थाना क्षेत्र के एक गांव का है। जहां शौच के लिए गई एक 15 वर्षीय किशोरी को अकेला देख गांव के ही दीपू ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर गैंगरेप किया। किशोरी की चीख-पुकार सुनकर अपने खेतों पर काम करे रहे किशोरी के चाचा कुछ ग्रामीणों के साथ वहां पहुंच गए। ग्रामीणों को अपनी तरफ आता देखकर दो आरोपी मौके से फरार हो गए। जबकि दीपू को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। परिजनों और लोगों को घटना की जानकारी हुई तो शर्मसार किशोरी घर पहुंची और कमरे में रखे मिट्टी के तेल को अपने ऊपर डालकर आग लगा ली।

शौच के लिए खेतों पर गई थी पीड़िता

शौच के लिए खेतों पर गई थी पीड़िता

किशोरी की जिंदा जलने से मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। घटना के बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। बता दें कि घटना के समय किशोरी के परिजन रिश्तेदारी में गए थे। शुक्रवार को किशोरी शौच के लिए खेतों पर गई थी। वहां पहले से घात लगाये बैठे तीनों आरोपियों ने घटना को अंजाम दिया। घटना की जानकारी मितले ही आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस अधीक्षक ने घटना स्थल का निरीक्षण करने के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

क्या कहती है पुलिस

क्या कहती है पुलिस

एसपी सिटी ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि गैंगरेप के एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जल्दी ही दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा। उन्होंने बताया कि गांव में बदनामी के चलते पीड़ित लड़की ने घर में घुसकर आग लगा, जिसमें उसकी मृत्यु हो गई है। शव को पोस्टमॉर्ट के लिए भेज दिया गया है। परिजनों की तरफ से तहरीर मिलने के बाज जांच पड़ताल कर कार्रवाई की जायेंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+