आगरा: लूट को अंजाम देने वाले किन्नर गिरोह के चार शातिर पुलिस ने किए गिरफ्तार
गिरोह के लोग गाड़ी मालिकों के साथ मारपीट और तमंचा दिखाकर लूट जैसी वारदातों को अंजाम देते थे। पुलिस ने गिरोह से लूट की नगदी 4 लाख 46 हजार रुपए और एक तमंचा बरामद किया।
आगरा। एत्मादुद्दौला पुलिस को उस समय बड़ी सफलता हासिल हुई जब देर रात चेकिंग के दौरान पुलिस ने हाई-वे पर लूट करने वाले किन्नर गिरोह के चार अभियुक्त गिरफ्तार किए। दरअसल मामला आगरा के थाना एत्मादुद्दौला क्षेत्र के आगरा-फिरोजाबाद रोड स्थित झरना नाले का है। जहां बुधवार की देर रात पुलिस चेकिंग कर रही थी। देखा गया कि किन्नर गिरोह के लोग जबरन ट्रक वालों और बाहर से आने वाली गाड़ियों से उगाई कर रहे थे।

थाना पुलिस ने जब जांच की तो पता चला कि पैसा ना मिलने पर गिरोह के लोग गाड़ी मालिकों के साथ मारपीट और तमंचा दिखाकर लूट जैसी वारदातों को अंजाम देते थे। पुलिस ने गिरोह से लूट की नगदी 4 लाख 46 हजार रुपए और एक तमंचा बरामद किया है।
वहीं क्षेत्राधिकारी बीएस त्यागी ने बताया कि इस गिरोह पर आगरा के कई थानों में मुकदमा पंजीकृत है। कई दिनों से किन्नर गिरोह की शिकायतों आ रही थी। ये लुटेरे महिलायों के कपड़े पहनकर वाहनों को रोककर उनसे वसूली करते थे। पुलिस ने गिरफ्तार किए गए इस गिरोह के चारों लोगों को जेल भेजा दिया है।












Click it and Unblock the Notifications