10 मिनट में ATM काट कर लाखों रुपए चुरा लेता था गैंग, महिलाओं को भी रखता था साथ

कानपुर। एटीएम काटकर चोरी करने वाले गैंग का भंडाफोड़ करते हुए कानपुर पुलिस ने गिरोह के नौ सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इस गैंग ने 13 मार्च को कानपुर में तीन एटीएम काटकर लाखों रुपया चोरी कर लिया था। गिरफ्तार किये गए लोगों में दो महिलायें भी हैं जिनका इस्तेमाल पुलिस से बचने के लिए किया जाता था। पुलिस ने इस गैंग के पास से एटीएम से चोरी किया गया रुपया, देशी तमंचा व दो लग्जरी गाड़ियां बरामद की है।

13 मार्च को 3 एटीएम काटा

13 मार्च को 3 एटीएम काटा

चकेरी थाना क्षेत्र में बीती 13 मार्च की रात चोरों ने तीन एटीएम काटकर करीब 16 लाख रुपये चोरी की घटना को अंजाम दिया था। चोरों ने एटीएम काटने के लिए गैस कटर का इस्तेमाल किया था। घटना को अंजाम देने से पहले चोरों ने एक एटीएम में लगे सीसीटीवी कैमरे को मोड़ दिया था लेकिन दूसरे एटीएम में चोर कैमरा घुमाते हुए साफ नजर आया था। पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाले गैंग के 9 सदस्यों को गिरफ्तार किया है जिसमें दो महिलायें भी शामिल रहती हैं। एसपी अनुराग आर्य ने प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि यह गैंग इससे पहले बेंगलुरु व लातूर में इस तरह की घटना को अंजाम दे चुके हैं।

महिलाओं को साथ रखता था गैंग

महिलाओं को साथ रखता था गैंग

एसपी का कहना है कि यह कुरैशी गैंग के नाम से जाना जाता है और यह लोग अलग-अलग जनपदों में इस तरह की घटना को अंजाम दे चुके हैं। गैंग के लोगों की टीम बड़ी गाड़ियों में अपने साथ गैस कटर व कई अन्य सामान लेकर अलग-अलग निकलते हैं। घटना को अंजाम देने के बाद इस गैंग के लोग उस जनपद से दूसरे जनपद चले जाते हैं। यह लोग अपने साथ महिलाओं को भी रखते हैं जिसकी वजह से पुलिस इन पर शक ना कर सके।

सीसीटीवी फुटेज से धराया गैंग

सीसीटीवी फुटेज से धराया गैंग

एसपी का कहना है कि इस गैंग के लोग दस से पंद्रह मिनट में एक एटीएम को काट देते हैं। इस गैंग को पकड़ने में मिले सीसीटीवी फुटेज ने अहम भूमिका निभाई क्योंकि जिस रात कानपुर में एटीएम काटकर चोरी करने के बाद इस गैंग के लोग ब्लैक कलर की स्कॉर्पियो से भाग रहे थे तब उसकी फुटेज एक दूकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+