निमोनिया से निपटने के लिए अब चलेगा मुफ्त टीकाकरण अभियान

उत्तर प्रदेश के छह जिलों में बच्चों को निमोनिया के लिए दिया जाएगा मुफ्त टीका, देश के तीन राज्यों में शुरु होगा मुफ्त टीकाकरण अभियान

लखनऊ। देशभर में बच्चों को निमोनिया से बचाने के लिए केंद्र सरकार बच्चों को मुफ्त टीकाकरण का अभियान शुरु करने जा रही है। इसके लिए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय संयुक्त निमोनिया टीकाकरण (पीसीवी) की शुरुआत करने जा रहा है, जिसमें बच्चों को मुफ्त में टीकाकरण दिया जाएगा, इस अभियान के तहत तीन प्रदेश में मुफ्त टीकाकरण शुरु किया जाएगा, जिसमें उत्तर प्रदेश भी शामिल है।

vaccine

उत्तर प्रदेश के छह जिलों में यह अभियान शुरु किया जाएगा, जहां सबसे अधिक बच्चे निमोनिया से ग्रस्त हैं। इन जिलों में बलरामपुर, लखीमपुर, बहराइच, खीरी, सीतापुर, सिद्धार्थनगर और श्रावस्ती हैं। अभियान के डायरेक्टर आलोक कुमार ने बताया कि यह टीका सभी बच्चों को मुफ्त में उपलब्ध कराया जाएगा। इससे पहले यह टीका प्राइवेट अस्पतालों में उपलब्ध था, जिसके लिए लोगों को अस्पताल में इसे खरीदना होता था।

तीन बार लगाना होता है टीका

उत्तर प्रदेश परिवार और कल्याण विभाग की डायरेक्टर नीना गुप्ता ने बताया कि बच्चों के लिए इस तीन बार यह टीका लगाना होता है, बच्चों को यह टीका 6ठे हफ्ते, 9वें हफ्ते और 14वें हफ्ते में लगाना होता है। शुरुआत में यह टीका छह जिलों में उपलब्ध होगा। टीके की अधिक मांग और अधिक कीमत की वजह से इसे छह जिलों में शुरु किया जा रहा है लेकिन आने वाले समय में इसके दायरे को बढ़ाया जाएगा।

भयावह हैं आंकड़े

इस बारे में पत्रकारों से बात करते हुए यूनिसेफ के इम्युनिलाइजेशन विशेषज्ञ डॉ भिर्गू कपूरिया ने बताया कि निमोनिया की वजह से दुनिया में हर घंटे 100 बच्चे मरते हैं। भारत में 20 फीसदी बच्चे निमोनिया से मरते हैं, भारत में हर साल 3.5 लाख बच्चे निमोनिया की वजह से मरते हैं। अकेले उत्तर प्रदेश में सबसे अधिक बच्चों की मौत पूरे भारत में निमोनिया की वजह से होती है। बाजार में इस टीके की कीमात 9000 से 10000 तक है, लेकिन सरकार ने इस मसले की गंभीरता को समझा है और उसे मुफ्त में मुहैया करा रही है। उत्तर प्रदेश के अलावा बिहार और हिमाचल प्रदेश में भी निमोनिया के मुफ्त टीकाकरण अभियान को शुरु किया जाएगा।

इसे भी पढ़ें- आजम खान का नाम लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+