कैश ऑन डिलिवरी पर मंगाया मोबाइल, पैकेट खोला तो उड़े होश
बरेली का एक युवक एक कॉल के झांसे में आया और ठगी का शिकार हो गया। मोबाइल की जगह उसके पास कुछ और ही आया।
बरेली। यूपी के बरेली में ठगी का एक मामला सामने आया है जिसमें एक युवक को कॉल कर लकी ड्रॉ निकलने की बात कही गई। झांसे में आकर युवक ने 3500 रुपए में ऑफर किए गए मोबाइल को कैश ऑन डिलिवरी बुक करा लिया। पैकेट आने पर खोला तो युवक के होश उड़ गए।

मामला कोतवाली थानाक्षेत्र के बिहारीपुर का है। जहां गोपाल कश्यप नाम के युवक को कुछ दिन पहले लकी ड्रा में मोबाइल जीतने का एक आफर कॉल आया था। गोपाल को बताया गया कि उसने लकी ड्रा में 12000 का मोबाइल मात्र 3500 में दिया जाएगा। युवक से पता लेकर उसे सम्बंधित मोबाइल का कंसाइनमेंट भेज दिया गया। कंसाइनमेंट लेने को आज उसे पोस्टऑफिस बुलाया गया था।
इज्जतनगर पोस्ट ऑफिस में युवक से कैश ऑन डिलीवरी की वजह से 3500 रुपये लेकर कोरियर पैकेट दे दिया गया। युवक ने पोस्टऑफिस में ही पैकेट खोलकर देखा तो उसमें मोबाइल की जगह श्री लक्ष्मी यंत्र का पैकेट निकला।
पीड़ित युवक ने इसकी शिकायत पोस्टऑफिस के अधिकारियों से शिकायत की लेकिन उन्होंने कंपनी से ही शिकायत करने की बात कहकर टरका दिया। बाद में पीड़ित ने शहर कोतवाली में जाकर अपने साथ हुए फ्रॉड की शिकायत की। पुलिस ने मामले में एनसीआर दर्ज कर ली है।












Click it and Unblock the Notifications