अलीगढ़ में दो पक्षों के बीच बवाल, फायरिंग में लड़की को लगी गोली
अलीगढ़। यूपी में अलीगढ़ के सासनी गेट थाना क्षेत्र के नगला भूप में दो पक्ष दिवाली के दिन आमने सामने आ गए। दोनों के बीच पथराव हुआ और एक पक्ष की तरफ से फायरिंग भी की गई। इसमें एक लड़की को गोली लगी है जिसे मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया है।

पैसे के लेन-देन का विवाद
झगड़ा के पीछे दोनों पक्षों के लड़कों के बीच पैसे के लेन देन का मामला बताया जा रहा है। मौके पर एसएसपी , डीएम सहित तमाम आला अधिकारी पहुँच गए। कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया गया है। मौके पर फोर्स तैनात कर दिया गया है।

हवाई फायरिंग में हिना हुई घायल
नगला भूप में वाल्मीकि पक्ष व जाटव पक्ष के लड़कों के बीच पैसे के लेन-देन का मामला है। रात को रुपयों का तगादा करने पर दोनों पक्ष भिड़ गए। गाली गलौच से शुरू होकर बात मारपीट और फिर पथराव में बदल गई। इस बीच जाटव पक्ष के एक लड़के ने हवाई फायरिंग की जिसमें छत पर खड़ी हिना को गोली लग गई।

इलाके में फोर्स है तैनात
झगड़े की सूचना पर वहां पुलिस भी पहुँच गई और तत्काल घायल लड़की को मेडिकल पहुँचाया जहाँ उसका इलाज चल रहा है। घटनास्थल पर एसएसपी डीएम, एसपी सिटी सहित तमाम आला अधिकारी पहुँच गए। पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लिया है और कार्रवाई की बात कह रही है। फिलहाल मौके पर शांति है और फोर्स तैनात कर दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications