संभल में फिर हुआ मर्डर, 5 दिनों में 4 किसानों की हुई हत्या

संभल। उत्तर प्रदेश के संभल में किसानों की मौत का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। पिछले 5 दिनों से लगातार किसानों को गोली मारकर मौत के घाट उतारा जा रहा है। बता दें कि बीते 5 दिनों में अब तक 4 किसानों की गोली मारकर हत्या कर दी गयी है। बुधवार की रात भी जमीनी विवाद में घर की छत पर सो रहे किसान को गांव के ही दबंगों ने गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने गांव के ही 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज़ कर शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया है।

Four farmers killed in Sambhal within Five days

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमॉर्टम को भेज दिया। परिजनों की तहरीर के अनुसार, मृतक के मौसा और 2 बेटों सहित गांव के ही 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज़ किया है। उत्तर प्रदेश के संभल में इन दिनों किसानों की रोज़ गोली मारकर हत्या के मामले सामने आ रहे है। पिछले 5 दिनों में 4 किसानों की गोली मारकर हत्या कर दी गयी। सबसे पहले थाना असमोली इलाके में 5 मई को खेत पर सिचाई करते वक्त दो किसानों गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी। जिसके बाद 7 मई को थाना धनारी इलाके में खेत पर काम कर रहे किसान की कुछ लोगों ने गोली मार कर हत्या कर दी थी।

Four farmers killed in Sambhal within Five days

रजपुरा थाना इलाके के ग्राम निज़ामपुर में घर की छत पर सो रहे विजय पाल पुत्र गेंदनपाल को दबंगों ने वुधवार की रात करीब 1 बजे गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। आरोप है कि मृतक के मौसा से नाना की जमीन को लेकर पिछले काफी समय से विवाद चला आरहा था। बुधवार की रात विजय अपने खेत से काम करके आया और अपनी छत पर जाकर सो गया। पास में ही मृतक विजय की मां सो रही थी।

मृतक के मौसा और उसके 2 बेटों सहित आधा दर्जन लोग छत पर आये और विजय पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी जिसमें विजय को 3 गोली लगी। जिस कारण विजय की मौके पर ही मौत हो गयी। घटना को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी मृतक की मां को जान से मरने की धमकी देते हुए फरार हो गए जिसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमॉर्टम को भेज दिया। परिजनों की तहरीर के अनुसार, मृतक के मौसा और 2 बेटों सहित गांव के ही 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज़ किया है। वहीं पुलिस इस मामले को संदिग्ध मान रही है। फिलहाल पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गयी है। लगातार हो रही घटनाओं से किसानों में भी डर का माहौल है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+