CM योगी की टीम में सिर्फ एक मुस्लिम चेहरे मोहसिन रजा को मिली जगह
योगी के मंत्रिमंडल में एक मुस्लिम चेहरे और एक सिख चेहरे को भी जगह देकर कहीं न कहीं सबका साथ, सबका विकास का संदेश देने की कोशिश की है।
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में किसी भी मुस्लिम उम्मीदवार को न उतारने वाली बीजेपी ने योगी आदित्यनाथ के मंत्रिमंडल में मोहसिन रजा को जगह दी है। मोहसिन रजा योगी मंत्रिमंडल में शामिल इकलौते मुस्लिम हैं और फिलहाल राज्य विधानमंडल के किसी भी सदन से सदस्य नहीं हैं।

'सबका साथ, सबका विकास' का संदेश देने की कोशिश

चुनाव से ठीक पहले बीजेपी में आए

2013 में बीजेपी के समर्थन में लगाया था पोस्टर
साल 2013 में बीजेपी के समर्थन में पोस्टर लगाकर चर्चा में आए मोहसिन रजा लखनऊ यूनिवर्सिटी से पढ़े हैं। राज्य मंत्री बनने के बाद उन्हें अब विधानसभा या विधान परिषद की सदस्यता छह महीने के अंदर हासिल करनी होगी। प्रदेश में करीब 19 फीसदी आबादी मुस्लिमों की है।

स्मृति उपवन में हुआ शपथ ग्रहण
योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ के स्मृति उपवन में मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। उनके बाद केशव प्रसाद मौर्य और दिनेश शर्मा ने डिप्टी सीएम पद की शपथ ली। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह, राजनाथ सिंह और उमा भारती समेत कई केंद्रीय मंत्रियों के साथ मुलायम सिंह यादव और अखिलेश यादव भी मौजूद रहे।












Click it and Unblock the Notifications