'BJP ने उत्तर प्रदेश को बना दिया बीमारू राज्य, स्वास्थ्य सेवाएं भी पूरी तरह चरमराई', अखिलेश यादव ने कहा

'BJP ने उत्तर प्रदेश को बना दिया बीमारू राज्य, स्वास्थ्य सेवाएं भी पूरी तरह चरमराई', अखिलेश यादव ने कहा

लखनऊ, 09 सितंबर: स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर सपा अध्यक्ष व यूपी की पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) पर जमकर हमला बोला। अखिलेश यादव ने कहा, भाजपा सरकार की कुनीतियों के चलते प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाएं पूरी तरह चरमरा गई हैं। भाजपा ने उत्तर प्रदेश को बीमारू राज्य बना दिया है। यही नहीं, भाजपा की संकुचित मानसिकता से समाज के विभिन्न वर्गों में तनाव व्याप्त है।'

Former CM Akhilesh Yadav criticizes Yogi government regarding UP health services

अखिलेश यादव ने कहा कि प्रदेश में भाजपा ने विकास रोक कर धोखा दिया है। वह लोकतंत्र के लिए खतरा बन गई है। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर भाजपा की साजिशों का पर्दाफाश करेंगे। उनकी वादाखिलाफी को सबके सामने लाएंगे। कहा कि भाजपा के साढ़े चार वर्षों में उत्तर प्रदेश की जनता को पग-पग पर परेशानियां उठानी पड़ रही हैं। भाजपा ने इस राज्य को गंदगी के ढेर में बदल दिया है। फलतः कोरोना महामारी के बाद अब चारों ओर डेंगू तथा वायरल बुखार से लोग त्राहि-त्राहि कर रहे हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि फिरोजाबाद में 90 से ज्यादा बच्चों की मौत हो चुकी है। फर्रुखाबाद में 50 की मौत हुई है। कानपुर में 50 गम्भीर बीमार हैं जिनमें 7 की मौत हुई है। आगरा, बरेली और बागपत में प्लेटलेट्स की कमी का संकट हैं, झांसी में बेड की मारामारी, पुरुष वार्ड में भर्ती हुईं महिलाएं। कासगंज, मथुरा में 14 मौतें हुईं हैं। रायबरेली, उन्नाव आदि में भी स्थिति बद्त्तर है। मेरठ में बुखार बेकाबू, हर घर में मरीज हैं। सुल्तानपुर के जिला अस्पताल में बुखार पीड़ित ज्यादा, बेड कम। मरीज और तीमारदार दोनों परेशान। बच्चों की मौत का सिलसिला थम नहीं रहा है।

डेंगू पीड़ितों को उचित इलाज नहीं मिल रहा है। मुख्यमंत्री बड़ी-बड़ी बाते करते हैं, दावे करते हैं पर हकीकत में भ्रष्ट प्रशासनिक मशीनरी अब उनकी बातों पर ध्यान नहीं देती हैं। मुख्यमंत्री की टीम इलेवन और टीम 9 का इन दिनों कहीं अता-पता नहीं है। लगभग पांच वर्ष पूरे होने को हैं, भाजपा सरकार ने चंद पूंजीपतियों को छोड़कर समाज में सभी के साथ अन्याय किया है। किसान को धोखा मिला। छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ हुआ है। समाजवादी सरकार बनी तो किसानों को पहले जैसी सुविधाएं मिलेंगी। बुनकरों को बिजली फिक्स फ्लैट रेट पर मिलेगी।

समाजवादी पार्टी की सरकार के समय ही बुनकरों के लिए विपणन केन्द्र, बाजार बने थे। गरीब महिलाओं को समाजवादी पेंशन जारी की जाएगी। समाजवादी सरकार में शिक्षक अभ्यर्थियों और शिक्षामित्रों को न्याय मिलेगा। नौजवानों के रोजगार का इंतजाम होगा। व्यापारियों की समस्याओं का समाधान होगा। सच तो यह है कि भाजपा सबके साथ छल करने में उस्ताद पार्टी है। अब तक केन्द्र हो राज्य की भाजपा की डबल इंजन सरकारें उन्होंने झूठे वादों के सहारे लोगों को सिर्फ गुमराह करने का पाप किया है। भाजपा राज में महंगाई, बीमारी और भ्रष्टाचार को पूरा प्रोत्साहन मिला है। लेकिन अब जनता ऊबी हुई है, भाजपा के कारनामों की सच्चाई दीवार पर लिखी है कोई भी पढ़ सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+