यूपी में छाया कोहरा, विजिबिलिटी 10 मीटर से भी कम, पायलट नहीं देख पा रहे रनवे, जानें आज के मौसम का हाल
UP Weather Update: उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों में मौसम अचानक बदल गया है। बीते 24 घंटे में यूपी के अधिकतर जनपदों में न्यूनतम तापमान 15 से 20 डिग्री सेल्सियस के बीच रिकॉर्ड किया गया है। इसके अलावा कई जनपदों में मंगलवार सुबह में घना कोहरा देखने को मिला।
Recommended Video
घने कोहरे के चलते हवाई यातायात काफी प्रभावित हो रहा है। कोहरे का शुरुआती समय होने के कारण भी हवाई यातायात में कुछ समस्याएं आ रही हैं। इधर आप लोगों को ठंडी का एहसास होने लगा है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि आगामी एक-दो दिन में तापमान और कम होगा।

इस बारे में बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी के मौसम वैज्ञानिक प्रोफेसर मनोज कुमार श्रीवास्तव द्वारा बताया गया कि मौजूदा समय में मौसम में कुछ बदलाव देखने को मिल रहा है। दीपावली के बाद मौसम में बदलाव हर साल होता है।
उन्होंने यह भी कहा कि आगामी चार से पांच दिनों में न्यूनतम तापमान में अभी और गिरावट आएगी। करीब 10 नवंबर तक तापमान में गिरावट होने के बाद ठंड काफी बढ़ जाएगी। इधर मौसम में अचानक से बदलाव को चलते डॉक्टर लोगों से सावधान रहने की अपील कर रहे हैं।
वाराणसी आ रहा विमान लखनऊ हुआ डाइवर्ट
वाराणसी में घने काहरे के चलते वाराणसी एयरपोर्ट पर दृश्यता सुबह में 10 मीटर से भी कम हो गई। यही हाल सोमवार को भी रहा। सोमवार को भी वाराणसी एयरपोर्ट पर दृश्यता 10 मीटर से कम हो गई थी, इसी दौरान पुणे एयरपोर्ट से यात्रियों को लेकर फ्लाइट पहुंच गई।
फ्लाइट के एयरपोर्ट पर पहुंचने के बाद अटक द्वारा उसे लैंडिंग की अनुमति नहीं दी गई। उसके बाद फ्लाइट लेकर पायलट काफी देर तक खराब चक्कर लगाता रहा लेकिन दृश्यता सामान्य ना होने के चलते फ्लाइट को लखनऊ एयरपोर्ट के लिए डाइवर्ट करना पड़ा।
इसी तरह मंगलवार को भी सुबह में वाराणसी एयरपोर्ट पर दृश्यता काफी कम हो गई है। दृश्यता कम होने के बाद फ्लाइट संचालित करने वाली कंपनियों द्वारा एटीसी और मौसम के अधिकारियों से संपर्क करने के बाद फ्लाइट को ही देर से रवाना किया जा रहा है। वाराणसी एयरपोर्ट पर सुबह में आने वाली कई फ्लाइट्स अपने निर्धारित समय से 1 से 2 घंटे देरी से वाराणसी एयरपोर्ट पर पहुंचेंगी।
एयरलाइंस के अधिकारियों द्वारा सूचना जारी करते हुए बताया गया है कि कोहरे के मौसम में फ्लाइट का लेटेस्ट स्टेटस या फिर एयरलाइंस के अधिकारियों से संपर्क करने के बाद ही यात्री अपने घर से एयरपोर्ट के लिए प्रस्थान करें जिससे उनको परेशानियों का सामना न करना पड़े।












Click it and Unblock the Notifications