मासूम ने बयां की मम्मी के साथ पापा की दरिंदगी, मारकर फांसी पर लटकाया था

सोनी के बेटे उत्कर्ष की उम्र अभी सिर्फ पांच साल की है लेकिन पुलिस को उसने जो बताया वो पवन को सलाखों के पीछे ले जाने के लिए काफी है। उत्कर्ष ने बताया कि 'डैडी जब घर आते थे तो मम्मी को...

इलाहाबाद। पांच साल के बेटे ने अपनी मां की मौत पर पुलिस को कुछ ऐसा बताया कि आत्महत्या समझी जा रही एक मौत का तुरंत राज खुल गया। दो दिन पहले इलाहाबाद हाईकोर्ट के जज को पता चला कि उनके निजी सचिव की पत्नी चल बसी। तो मामले को आत्महत्या से जोड़कर देखा जाने लगा लेकिन अब इस कहानी में नया मोड़ तब आ गया है जब पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में महिला की गला घोंटकर हत्या की पुष्टि हुई है। परिजनों की तहरीर और बेटे के बयान पर जज के निजी सचिव पवन पर पत्नी सोनी की हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।

 पांच साल के बेटे ने खोला मां की हत्या का राज, अब तक समझा जा रहा था सुसाइड

घटना के दिन मां से कहा बुला लो मुझे

सोनी के परिजनों ने कॉल डिटेल दिखाते हुए बताया कि पति और ससुरालियों से छिपकर महिला ने सुबह मां को फोन किया था। वो रो-रोकर कह रही थी कि मां मुझे बुला लो। वो कह रही थी कि ये लोग उसे मार डालेंगे। हम लोग दो दिन बाद आने वाले थे और बेटी को लेकर जाते लेकिन हमे क्या पता था। परिजन रो-रोकर बताते रहे कि सोनी के फोन पर प्रतिबंध था जिस वजह से वो घर पर बात भी नहीं कर पाती थी।

 पांच साल के बेटे ने खोला मां की हत्या का राज, अब तक समझा जा रहा था सुसाइड

बेटे ने क्या कहा?

सोनी के बेटे उत्कर्ष की उम्र अभी सिर्फ पांच साल की है लेकिन पुलिस को उसने जो बताया वो पवन को सलाखों के पीछे ले जाने के लिए काफी है। उत्कर्ष ने बताया कि 'डैडी जब घर आते थे तो मम्मी को रोज डांटते थे और जब मम्मी कुछ बोलती थी तो डैडी मम्मी को बहुत मारते थे। रात को जब डैडी मम्मी को मार रहे थे तो मैंने डैडी से कहा कि 'डैडी मम्मी को छोड़ दो उन्हें मत मारो' तब पापा बोले 'आज के बाद नहीं मारूंगा' फिर मम्मी गिर पड़ी और कुछ बोल नहीं रही थी। मैं पास जाकर मम्मी को बुलाने लगा तो डैडी ने मुझे कमरे से बाहर निकाल दिया।

 पांच साल के बेटे ने खोला मां की हत्या का राज, अब तक समझा जा रहा था सुसाइड

क्या है पूरा मामला?

दरअसल इलाहाबाद हाईकोर्ट के जज के निजी सचिव पवन कुमार की पत्नी सोनी का शव दो दिन पहले उसके कमरे में फांसी के फंदे पर लटकता मिला था। पुलिस की फॉरेंसिक टीम ने मौके से कुछ साक्ष्य जुटाए और शव पोस्टमॉर्टम भेज दिया। परिजनों ने इसे आत्महत्या बताया, सूचना पर सोनी के मायके वाले बिहार से आए तो पति समेत ससुराल वालों पर हत्या करने की तहरीर दी। मामला हाईप्रोफाइल था तो पुलिस ने सीधे मुकदमा नहीं लिखा लेकिन जब पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आई तो सोनी की मौत गला घोंटने से होने की पुष्टि हुई। जिसपर पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया और जांच शुरू की तो पूछताछ में बेटे ने आरोप को और बल दे दिया।

पिता ने कहा दहेज के लिए मारा

सोनी के पिता सुशील कुमार सिंह बिहार के रहने वाले हैं। वो वैशाली जिले में ठेकेदारी करते हैं। सोनी उनकी तीसरे नंबर की बेटी थी। सुशील ने बताया कि सोनी की शादी 28 नवंबर 2010 को पवन से हुई थी। शादी में 2.5 लाख रुपए कैश और दहेज में जरूरी सामान दिया गया था। पवन का परिवार इलाहाबाद के चौफटका हाईकोर्ट कॉलोनी में रहता था। लेकिन पवन सोनी से रोज और दहेज लाने की मांग करता था और डिमांड पूरी न होने पर पवन ने उसकी हत्या कर दी।

मांग रहा था ऑडी

सोनी के भाई प्रशांत ने बताया कि हाईकोर्ट का रौब दिखाकर हम लोगों को चुप करा दिया जाता था। बात भी नहीं करने देते थे। पवन 5 लाख रुपए कैश और एक ऑडी कार की डिमांड कर रहा था। हमने थोड़े-थोड़े कर के अभी 2 लाख रुपए भी दिए लेकिन दहेज के लालचियों ने सोनी को मार दिया।

मामले पर पुलिस का रुख

अभी तक तो पुलिस का रुख लचर था लेकिन पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और उत्कर्ष के बयान ने मामला बदल दिया है। पुलिस ने बताया कि जब सोनी की बॉडी को कब्जे में लिया गया था तो कान और नाक से खून निकल रहा था। कुछ साक्ष्य भी फॉरेंसिक टीम ने जुटाए थे। अब आगे की कार्रवाई के लिए आज देर शाम तक रिपोर्ट की कॉपी का आधिकारिक तौर पर आने का इंतजार किया जा रहा है। इसके बाद गिरफ्तारी की जाएगी।

{promotion-urls}

अपने लॉन्च ऑफ कैम्पेन में मलाइका अरोड़ा, देखिए तस्वीरें

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+