कैंटर-कार की आमने-सामने हुई टक्कर में एक परिवार के 5 लोगों की दर्दनाक मौत

id="toptextpromo">

संभल।

उत्तर
प्रदेश
में
जनपद
संभल
के
बहजोई
थाना
इलाके
में
मुरादाबाद
-
आगरा
हाईवे
पर
तेज
रफ्तार
कैंटर
और
कार
की
आमने
हुई
टक्कर
से
कार
में
बैठे
पांच
लोगों
की
दर्दनाक
मौत
हो
गई।
हादसे
का
शिकार
हुए
कार
में
सवार
सभी
अलीगढ़
के
रहने
वाले
थे।
सभी
लोग
रिश्तेदारी
में
गोदभराई
के
कार्यक्रम
में
शामिल
होने
के
लिए
बदायूं
जनपद
जा
रहे
थे।
हादसे
की
सूचना
पर
पुलिस
अधीक्षक
रवि
शंकर
छवि
समेत
एडीएम
और
कई
थानों
की
पुलिस
मौके
पर
पहुंची।
वहीं
आक्रोशित
परिजनों
ने
कार्रवाई
की
मांग
को
लेकर
आगरा-मुरादाबाद
हाईवे
पर
जाम
लगा
दिया
जिसके
बाद
अधिकारी
और
भीड़
के
बीच
नोकझोंक
भी
हुई
जिसके
बाद
आश्वासन
देकर
जाम
खुलवाया
गया।
वहीं
घायलों
का
अस्पताल
में
इलाज
कराया
जा
रहा
है।

id='are-slot-1'
class='oiad
oi-axt
oiadv'>

गोदभराई के रस्म में बदायूं जा रहा था परिवार

गोदभराई के रस्म में बदायूं जा रहा था परिवार

अलीगढ़ जनपद के थाना क्वारसी अन्तर्गत देवी नगला मोहल्ला निवासी नरदेव शर्मा ने अपने बेटे विकास की शादी बदायूं जनपद में इस्लामनगर के निकट तिवारी गांव में तय की थी। रविवार को पूरा परिवार स्विफ्ट कार में सवार होकर गोदभराई की रस्म के लिए तिवारी गांव जा रहा था। आगरा मुरादाबाद नेशनल हाईवे के खजरा मोड़ पर बहजोई की तरफ से आ रहे तेज गति डंपर ने स्विफ्ट कार को सामने से टक्कर मार दी।

आक्रोशित परिजनों ने लगा दिया जाम

आक्रोशित परिजनों ने लगा दिया जाम

हादसे में नरदेव के बड़े बेटे सोनी उर्फ सचिन के अलावा योगेश पुत्र कृपाशंकर की मौके पर ही मौत हो गई। योगेश की बहन साक्षी, नरदेव के दूसरे बेटे विकास के अलावा राहुल पुत्र भोलाशंकर, काजल पुत्री देवेंद्र को गंभीर हालत में बहजोई सीएचसी भेजा गया जहां दस वर्षीय साक्षी, विकास व राहुल की भी मौत हो गई। पांच लोगों की मौत की जानकारी मिलने के बाद खजरा खाकम गांव के लोगों ने नेशनल हाईवे पर जाम लगा दिया।

खतरनाक मोड़ पर हो चुके हैं पहले भी हादसे

खतरनाक मोड़ पर हो चुके हैं पहले भी हादसे

गांव के लोगों का कहना था कि मोड़ पर अक्सर हादसों में लोगों की जानें जाती हैं मगर बार- बार कहने के बावजूद यहां स्पीड ब्रेकर नहीं बनाये गये। ग्रामीण दो घंटे तक सड़क जाम किये बैठे रहे तो कई थानों की पुलिस के साथ पुलिस अधीक्षक मौके पर पहुंच गये। पुलिस अधीक्षक ने ब्रेकर बनवाने का आश्वासन देकर जाम खुलवाया। हादसे की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस और आक्रोशित भीड़ के बीच जाम हटाने को लेकर ग्रामीणों की पुलिस से नोकझोंक भी हुई। फिलहाल पुलिस ने मृतकों के शव को सील कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले में कार्रवाई की जा रही है। वहीं फिलहाल मौके पर भी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+