झांसी: प्लेटफार्म नंबर 4 पर तेज धमाके के साथ लगी आग, मची भगदड़
झांसी। उत्तर प्रदेश के झांसी रेलवे स्टेशन पर रविवार की सुबह प्लेटफार्म नंबर 4 पर स्थित केबिल बॉक्स में तेज धमाके के साथ भीषण आग लग गई। प्लेटफार्म पर हुए तेज धमाके से वहां मौजूद यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना के बाद मौके पर रेलवे कर्मचारी ने पहुंचकर आग पर काबू पाया।

इस हादसे में किसी के जानमाल की खबर नहीं है। मौके पर पहुंचे उत्तर मध्य रेलवे रेलवे के अधिकारियों ने जांच के आदेश दे दिए हैं। आग लगने के पीछे प्लेटफार्म के नीचे से जा रही है केबिल बॉक्स में अचानक शार्ट सर्किट होना बताया जा रहा है।
बता दें कि तेज धमाके बाद मौके पर अचानक अफरा-तफरी मच गई थी। लेकिन रेलवे पुलिस और कर्मचारियों ने आग पर काबू पा लिया। मीडिया संस्थानों में छपी खबरों ने अनुसार, प्लेटफार्म पर मौजूद यात्रियों को दूसरे जगह शिफ्ट किया गया है। प्लेटफार्म संख्या चार-पांच पर ट्रेनों की आवाजाही रोक दी गई है।












Click it and Unblock the Notifications