ग्रेटर नोएडा के मार्केट में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 12 गाड़ियां मौके पर मौजूद
नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली से सटे ग्रेटर नोएडा में गुरुवार रात भीषण आग लग गई। ये आग इटेहरा गोल चक्कर स्थित दुकानों में लगी बताई जा रही है। फिलहाल मौके पर फायर ब्रिगेड की 12 गाड़ियां पहुंच गई हैं। घटना में अभी तक किसी के भी हताहत होने की खबर सामने नहीं आई है। पुलिस ने आसपास स्थित इमारतों को खाली करवाने का काम शुरू कर दिया है।

पुलिस के मुताबिक उन्हें फोन के जरिए इटेहरा के दुकानों में आग लगने की खबर मिली थी। जिस वजह से तुरंत फायर स्टेशन से दमकल की गाड़ियों को रवाना किया गया। अंधेरा होने के चलते राहत एवं बचाव कार्य में दिक्कतें आ रही हैं। आग काफी विकराल थी, जिस वजह से उसका धुंआ दूर से ही दिखाई दे रहा है। अभी तक इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। ऐहतियातन आसपास की इमारतों को खाली करवा दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications