'आप' MP संजय सिंह पर गाजियाबाद में FIR दर्ज, तिरंगे के आपमान का आरोप

नई दिल्ली, 15 दिसंबर: उत्तर प्रदेश के जिला गाजियाबाद में राज्यसभा सांसद एवं आम आदमी पार्टी के यूपी प्रभारी संजय सिंह पर एफआईआर दर्ज की गई है। गाजियाबाद के लोनी पुलिस स्टेशन हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं की शिकायत पर यह केस दर्ज किया गया है। वाहिनी का दावा है कि, 'आप' के राज्यसभा सांसद संजय सिंह रविवार को गाजियाबाद आयोजित हुई उस तिरंगा यात्रा में शामिल हुए थे, जहां पर आरोप है कि तिरंगे का अपमान किया गया।

Sanjay Singh

गाजियाबाद के लोनी विधानसभा क्षेत्र में 12 दिसंबर को आम आदमी पार्टी ने तिरंगा यात्रा निकाली थी। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में संजय सिंह शामिल हुए थे। । इस दौरान एक फोटो सोशल मीडिया में वायरल हुआ। इस फोटो में तिरंगा झंडा जमीन पर पड़ा नजर आ रहा है। उसके पास ही कुछ लोग भी बैठे हुए हैं। अब वाहिनी ने गाजियाबाद पुलिस से निवेदन है कि संबंधित धाराओं में संजय सिंह और सचिन शर्मा के साथियों पर एफआईआर दर्ज की जाए और एक्शन लिया जाए।

हिन्दू युवा वाहिनी के जिला मंत्री शुभम कुमार ने इस संबंध में थाना लोनी बॉर्डर में एक शिकायत दी। इसमें शुभम ने कहा कि यात्रा में तिरंगे का अपमान हुआ है, जिसे हमारी वाहिनी बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने इस मामले में संजय सिंह, पार्टी प्रत्याशी सचिन शर्मा व अन्य लोगों पर केस दर्ज करने की मांग की थी। लोनी बॉर्डर थाना पुलिस ने इस संबंध में राज्यसभा सांसद संजय सिंह पर गंभीर धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।

बता दें कि यूपी में अगले साल चुनाव होना है। इससे पहले आप के बड़े नेताओं के अगुवाई में में तिरंगा संकल्प यात्राएं निकाली जा रही हैं। इससे पहले, अगस्त माह में आगरा में तिरंगा यात्रा निकालने पर दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया, राज्यसभा सांसद संजय सिंह समेत 467 लोगों पर एफआईआर दर्ज की गई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+