लखनऊः IPS अमिताभ ठाकुर पर गलत आरोप लगाने वाली महिला के खिलाफ FIR

लखनऊ। आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर के उपर यौन शोषण का आरोप लगाने वाली महिला के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। जांच में अमिताभ ठाकुर को निर्दोष पाया गया है। अमिताभ ठाकुर के खिलाफ फर्जी आरोप लगाने की वजह से महिला के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। आपको बता दें कि मुलायम सिंह के खिलाफ मोर्चा खोलने वाले अमिताभ ठाकुर के खिलाफ महिला ने यौन शोषण का आरोप लगाया था, जिसे अमिताभ ठाकुर ने फर्जी बताया था।

amitabh thakur

आपको बता दें कि अमिताभ ठाकुर ने एक ऑडियो टेप जारी किया था, जिसमे मुलायम सिंह उन्हे कथित रूप से धमकी दे रहे हैं। ठाकुर ने दावा किया था कि मुलायम सिंह उन्हें जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। इस प्रकरण के सामने आने के बाद लगातार अमिताभ ठाकुर सुर्खियों में रहे थे। मुलायम सिंह के खिलाफ एफआईआऱ दर्ज कराने के लिए अमिताभ ठाकुर ने लखनऊ के हजरतगंज थाने में धरना भी दिया था। जिसके बाद एक महिला ने उनपर यौन शोषण का आरोप लगाया था। अमिताभ ठाकुर के धरने के बाद यूपी पुलिस को ठाकुर के सामने झुकना पड़ा और मुलायम सिंह के खिलाफ आईपीसी की धारा 506 (जान से मारने की धमकी देने) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+