आजम खान के खिलाफ फतवा, उनको कहा गुनहगार और जालिम

मुरादाबाद में मदरसा जामिया नईमिया अरबी यूनिवर्सिटी की तरफ से यूपी के पूर्व मंत्री और सपा के कद्दावर नेता आजम खान के खिलाफ फतवा जारी किया गया है।

मुरादाबाद। अपने बयानों को लेकर हमेशा विवादों में रहने वाले सपा के कद्दावर नेता आजम खान के खिलाफ मुस्‍लिमों ने फतवा जारी करा दिया है। फतवा मुरादाबाद के मदरसा जामिया नईमिया अरबी यूनिवर्सिटी से जारी किया गया है।

मौलाना ने जारी किया फतवा

मौलाना ने जारी किया फतवा

आजम खान के खिलाफ फतवा लेने वाले मौलाना मुहिब्बे अली नईमी ने विस्‍तार से इसके बारे में बताया है। उनका कहना है कि रामपुर में आजम ने मौलाना मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी तक जाने वाले रास्ते के लिए कब्रिस्तान को नष्ट किया और कब्रों को तोड़कर सरकार के बल पर उसपर सड़क बनवा दी।

आजम के खिलाफ मौलाना ने क्या कहा?

आजम के खिलाफ मौलाना ने क्या कहा?

मौलाना ने कहा कि आजम ने मुसलमानों की जमीनें पुलिस के बल पर जबर्दस्ती कम कीमत पर अपनी यूनिवर्सिटी के नाम लिखा लीं और वक्फ संपत्तियों पर कब्जे कर लिए। यही कारण है कि उनके खिलाफ शरीयत का फतवा लिया गया है।

सुनिए मौलाना के फतवे का पूरा वीडियो

मौलाना मुहिब्‍बे अली नईमी ने बताया कि ऐसे व्यक्ति को शरियत में गुनाहगार और जालिम बताया गया है। ऐसे व्‍यक्‍ति के लिए हुक्म है कि वो अल्लाह की बारगाह में तौबा करे और मुसलमानों से सार्वजनिक तौर पर माफ़ी मांगे। उनकी संपत्तियां वापस करे। मौलाना मुहिब्बे अली नईमी का कहना है कि आजम खान खुद को मुसलमानों का नेता बताते हैं, लेकिन अब उनकी सच्चाई सामने आ चुकी है।

{promotion-urls}

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+