बाप ने किया बेटी का सौदा, 60 हजार में पुल के नीचे भेजा

युवती का पिता और देह व्यापारी नंकू पुल के ऊपर आकर खड़े हो गए और पुल के नीचे युवती के साथ युवक रंगरेलियां मनाने लगा। तभी खेत में काम कर रहे कुछ ग्रामिणों ने युवक को अश्लील हरकते करते देख लिया।

शाहजहांपुर। यूपी के शाहजहांपुर में कलयुगी बाप ने अपनी बेटी को देह व्यापारी के हाथ बेच दिया। खास बात ये है कि बेटी बेचने वाला कलयुगी पिता ग्राम प्रधानपति है। सौदा होने के बाद जब एक युवक युवती से रंगरेलियां मना रहा था तभी खेत में काम कर रहे ग्रामिणों ने बेचने वाले पिता, खरीदने वाले शख्स और युवती को मौके से पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। बताया जा रहा है कि कलयुगी पिता ने अपनी बेटी को 60 हजार रुपए में बेचा है। फिलहाल पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है।

Father sold his Daughter for Sixty Thousand rupees

मामला खुटार थाना क्षेत्र का है। यहां के प्रधानपति पिता ने अपनी बीस साल की बेटी को मोहनपुर के रहने वाले नंकू के हाथ कुछ दिन पहले 60 हजार रुपए में बेच दिया था। बताया जा रहा है कि प्रधानपति युवती का सौतेला पिता है। नंकू के हाथ बेचने के बाद खुटार स्टेट हाईवे स्थित एक पुल के नीचे युवती को ले जाया जा रहा था, बाइक से पहुंचा युवक उसका इंतजार कर रहा था। ग्रामिणों के मुताबिक युवती का पिता और देह व्यापारी नंकू पुल के ऊपर आकर खड़े हो गए और पुल के नीचे युवती के साथ युवक रंगरेलियां मनाने लगा।

Father sold his Daughter for Sixty Thousand rupees

तभी खेत में काम कर रहे कुछ ग्रामिणों ने युवक को अश्लील हरकते करते देख लिया। उसके बाद ग्रामिणों ने युवती के पिता और देह व्यापारी समेत उस युवक की घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया। लेकिन इतने में मौका पाते ही अश्लील हरकतें कर रहा युवक बाइक छोड़कर फरार हो गया। उसके बाद ग्रामिणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से आरोपी पिता, देह व्यापारी नंकू और युवती को पकड़ लिया और थाने ले आई जहां उनसे पूछताछ की जा रही है। फिलहाल पुलिस अभी मामले को दबाने में जुटी हुई है।

Father sold his Daughter for Sixty Thousand rupees

सूत्रों की माने तो 6 महीने पहले भी दरिंदे पिता ने अपनी बेटी का सौदा बीसलपुर में कर दिया था। बात न बन पाने के कारण फिर दोबारा उसने खुटार में ही रहने वाले दूसरे देह व्यापारी के हाथ 60 हजार में अपनी बेटी को बेच दिया। फिलहाल पुलिस ने आरोपी पिता और देह व्यापारी को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही उनसे पूछताछ की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+