शादी के खर्च से बचना चाहता था पिता, इसलिए कर दी 3 साल की बेटी की हत्या

सुल्तानपुर। उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में 16 अप्रैल को हुई 3 साल की बच्ची की हत्या का खुलासा पुलिस ने कर दिया है। पुलिस की मानें तो पिता ने तीन वर्षीय बेटी को महज इसलिए मारा दिया ताकि आगे चलकर उसकी शादी के खर्च से बच सके। पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तर कर जेल भेज दिया है।

Fathers minor daughter murdered in Sultanpur

यह घटना सुल्तानपुर के कूरेभार थाना क्षेत्र के सेवरा की है। गांव निवासी सुनील पांडेय की बेटी अनन्या गत 15 अप्रैल की रात अपनी मां सीमा के साथ चारपाई पर सोई थी। देर रात सीमा की नींद खुली तो अनन्या लापता थी। उसका कहीं पता नहीं चलने पर दूसरे दिन सीमा ने कूरेभार थाने में बेटी की गुमशुदगी दर्ज कराई। पुलिस ने तफ्तीश शुरू की तो गांव के बाहर कुएं में अनन्या का शव पाया गया। फॉरेंसिक टीम, डॉग स्क्वॉयड ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। गांव के बाहर लगभग 300 मीटर दूरी पर स्थित कुएं में मासूम की लाश बरामद हुई थी।

Fathers minor daughter murdered in Sultanpur

थानाध्यक्ष कूरेभार धनंजय पांडेय को पता चला कि सुनील एक बार पुत्री अनन्या को मारने की कोशिश कर चुका है। पुलिस ने सुनील से पूछताछ की तो उसने बेटी की हत्या करने की बात स्वीकार कर ली। पुलिस की पूछताछ में सुनील ने बताया कि वह बेटी के बड़े होने पर शादी में होने वाले खर्च को लेकर परेशान था। इसीलिए उसने बेटी की हत्या कर दी। सुनील की निशानदेही पर पुलिस ने अनन्या का मुंह दबाने में इस्तेमाल किया गया गमछा भी बरामद किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+