वीडियो: बेटी को मारकर लाश को पांच दिन से कमरे में रखे हुए था बाप
अमरोहा में शराब के नशे में एक बाप ने बेटी का गला घोट दिया और पांच दिन तक उसकी लाश को बोरी में बंदकर कमरे में रखे रहा।
अमरोहा। उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले में एक पिता ने बेटी की नृशंस हत्या की और फिर अपनी पत्नी को जान से मारने की धमकी देकर पांच दिन तक उसकी लाश ठिकाने लगाने की कोशिश करता रहा। लेकिन मां ज्यादा दिन तक खामोश नहींं रही और आखिरकार बेटी की हत्या की के बारे में पुलिस को सूचना दे दी।

अमरोहा जिले के जोई गांव में शराब के नशे में धुत बाप ने अपनी बेटी का गला घोट दिया और उसकी लाश को बोरी में बंदकर घर में रख लिया। फिर वह लाश को ठिकाने लगाने का रास्ता तलाशने लगा।

कातिल बाप जमशेद गांव का चौकीदारी करता है। वह मां-बेटी से पहले भी मारपीट किया करता था। 21 अप्रैल को उसने बेटी को मार डाला और पत्नी को धमकाकर खामोश रहने को कहा।
लेकिन पांच दिन बाद मां खुद को रोक नहीं सकी और पति के घर से बाहर जाने पर उसकी करतूत के बारे में पुलिस और लोगों को बता दिया। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने घर जाकर देखा तो बोरी में बंद शव कमरे में रखा हुआ है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने कहा है कि इस मामले का जल्द खुलासा कर दिया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications