चर्चित IAS अभिषेक सिंह का योगी सरकार ने मंजूर किया इस्तीफा, अब राजनीति में रख सकते हैं वो कदम
IAS Abhishek Singh: चर्चित IAS अभिषेक सिंह का योगी सरकार ने इस्तीफा मंजूर कर लिया है। जी हां..अभिषेक सिंह ने गुजरात विधानसभा में ऑब्जर्वर की ड्यूटी के दौरान कार के आगे फोटो खींचवाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दी थी।
इस पर उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने आईएएस अभिषेक सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए उन्हें सस्पेंड कर दिया था। अभिषेक सिंह फरवरी 2023 से निलंबित चल रहे थे, जिसके बाद उन्होंने अक्टूब 2023 में अपना इस्तीफा दे दिया था।

करीब पांच महीने बाद केंद्र सरकार से मंजूरी मिलने के बाद यूपी की योगी सरकार ने उनके इस्तीफे को मंजूर कर लिया। आपको बता दें कि इस्तीफा भेजने के बाद IAS अभिषेक सिंह बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोनी के साथ डांस वीडियो में भी नजर आए थे।
अभिषेक सिंह का सोशल मीडिया पर जबरदस्त भोकाल है। इंस्टाग्राम पर 51 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स वाले अभिषेक सिंह है कौन और उनकी क्या कहानी क्या है? उन्हें अपनी जॉब से इस्तीफा क्यों देना पड़ा? दरअसल, अभिषेक सिंह उत्तर प्रदेश के जौनपुर के रहने वाले है और 2011 में यूपीएससी क्लियर कर IAS बने। अभिषेक सिंह के अफसर बनने की ये कहानी भी एक दम फिल्मी है।
दरअसल, Shaadi Mein Zaroor Aana के सत्तू की तरह ही अभिषेक सिंह को प्यार में धोखा मिला। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनका कहना है कि वो प्यार में धोखा खाने के बाद इतने टूट गए थे कि उन्हें आत्महत्या तक के ख्याल आते थे। लेकिन, बाद में जैसे-तैसे उन्होंने खुद को संभाला और UPSC परीक्षा की तैयारी में जुट गए।
उनकी मेहनत इस तरह रंग लाई कि वह 2010 में 94वीं रैंक के साथ वह IAS अफसर बन गए। लेकिन, अभिषेक सिंह का एक शोक और था जिसको उन्होंने आजतक बरकरार रखा और वो शोक था म्यूजिक और एक्टिंग का। अभिषेक सिंह ने बी प्राक के साथ दिल तोड़ के गाने में काम किया, जो 2020 में रिलीज हुआ था। फिर जुबिन नौटियाल के म्यूजिक एल्बम तुझे भूलना तो चाहा में भी काम किया।
इसके अलावा अभिषेक सिंह नेटफ्लिक्स की हिट वेबसीरीज और म्यूजिक वीडियो में भी नजर आ चुके हैं। UPSC की तैयारी के दौरान अभिषेक सिंह की मुलाकात 2009 बैच की बैच की आईएएस अफसर दुर्गा शक्ति नागपाल से हुई। एग्जाम क्लियर करने के 1 साल बाद अभिषेक सिंह ने दुर्गा शक्ति नागपाल से शादी कर ली। अभिषेक सिंह और दुर्गा शक्ति नागपाल की दो बेटियां हैं।
दुर्गा शक्ति नागपाल भी अभिषेक की तरह ही एक चर्चित आईएएस ऑफिसर है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आईएएस बनने के बाद अभिषेक सिंह की पहली ज्वाइनिंग उत्तर प्रदेश कैडर में हुई. 2015 में उन्हें 3 साल के लिए दिल्ली कैडर भेजा गया। 2018 में 2 साल के लिए प्रतिनियुक्ति की अवधि और बढ़ा दी गई। इस दौरान उन्होंने 2 साल के लिए मेडिकल लीव ले ली।
फिर 19 मार्च 2020 को दिल्ली सरकार ने उन्हें वापस यूपी कैडर ही भेज दिया। ऐसा बताया जाता है कि काफी लंबे वक्त तक अभिषेक सिंह ने नौकरी जॉइन ही नहीं की। इस दौरान उन्होंने नियुक्ति विभाग को भी कोई संतोषजनक जवाब भी नहीं दिया। बाद में 30 जून, 2022 को उन्होंने जॉइन किया।
इसके बाद गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए यूपी सरकार ने प्रेक्षको की लिस्ट भेजी, जिसमें अभिषेक सिंह का नाम भी शामिल था। उन्होंने प्रेक्षक ड्यूटी का कार्यभार ग्रहण तो कर लिया। लेकिन इलेक्शन कमीशन की कार के साथ फिल्मी हीरो की तरफ पोज करते हुए सोशल मीडिया पर फोटो डाल दी और कैप्शन में लिखा डाला कि अहमदाबाद में ड्यूटी लगी।
फोटो वायरल हो गई और फिर उन्हें प्रेक्षक के पद से हटा दिया गया। चुनाव आयोग ने कहा कि प्रेक्षक का काम बेहद जिम्मेदारी वाला है कोई पब्लिसिटी स्टंट नहीं। इसके बाद से अभिषेक सिंह बिना छुट्टी लिए गायब हो गए। इसके बाद योगी सरकार ने उन्हें कारण बताओं नोटिस जारी करते हुए सस्पेंड कर दिया। खैर अब उनके इस्तीफे के बाद अटकलों का बाजार गर्म है कि IAS अभिषेक सिंह राजनीति का रूख कर नई पारी की शुरूआत करेंगे।
ऐसी चर्चा है कि अभिषेक सिंह जौनपुर लोकसभा सीट से आगामी लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं। इस बात के संकेत खुद अभिषेक सिंह ने जौनपुर में अपनी सक्रियता को लेकर दिए हैं। इन दिनों वह जौनपुर में जगह-जगह जाकर लोगों से मिल रहे हैं। साथ ही, उन्होंने जौनपुर से अयोध्या के राम मंदिर के लिए नि:शुल्क बस सेवा की भी शुरुआत की है।












Click it and Unblock the Notifications