इस कुत्ते को ढूंढने वाले को मिलेगा आईफोन और 10 हजार का नकद इनाम

Recommended Video

    Varanasi के इस ख़ास Dog को ढूंढ कर आप पा सकते हैं iPhone | वनइंडिया हिंदी

    वाराणसी। पुलिस के पास बहुत से काम होते हैं कभी अपराधियों को तलाशना तो कभी गुम हुए बच्चों को खोजना लेकिन पुलिस को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में एक ऐसा नया काम मिल गया है जिसके बाद पुलिस भी परेशान हैं और पब्लिक हैरान है। मजे की बात ये है कि एक परिवार अपने गुमशुदा पालतू कुत्ते का पता बताने वाले को कैश प्राइज के साथ आईफोन भी इनाम में दे रहा है।

    family will give 10000 rupees and a I phone who will search his lost dog varanasi

    26 जनवरी से लापता है डॉगी
    दरअसल मंडुवाडीह थाना क्षेत्र के विद्यापीठ चौक स्थित सरकारी पुरा गांव के रहने वाले अशोक मौर्य का पालतू कुत्ता 26 जनवरी से लापता है। विदेशी नस्ल के इस कुत्ते को घर वाले प्यार से डॉगी बुलाते हैं लेकिन डॉगी के अचानक लापता होने के बाद से अशोक के घर में उसके बच्चों ने खाना-पीना छोड़ रखा है। यही वजह है कि पहले अशोक ने अपने डॉगी को तलाशने के लिए पब्लिक की मदद लेने की ठानी और पूरे क्षेत्र में इसकी फोटो के साथ बैनर पोस्टर लगवा कर इसकी तलाश शुरू की।

    family will give 10000 rupees and a I phone who will search his lost dog varanasi

    इसके लिए अशोक ने डॉगी को ढूंढ कर लाने वाले को 10 हजार रुपये का नगद इनाम और एक आईफोन देने की भी घोषणा की है लेकिन जब कोई सफलता नहीं मिली तो अशोक ने मंडुवाडीह थाने पहुंचकर अपने डॉगी की गुमशुदगी की तहरीर दे डाली। जिसके बाद पुलिस भी परेशान है कि अब मुकदमा दर्ज करें या नहीं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+