एसएसपी ऑफिस में सास-बहू का बवाल, बच्ची की छीना-झपटी, वीडियो
बुलन्दशहर निवासी स्वाति की शादी सात साल पहले मेरठ निवासी आकाश से हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद ही दोनों में विवाद रहने लगा जिसके बाद स्वाति ने सुसरालीजनों के खिलाफ दहेज सहित कई मुकदमे दर्ज करा दिए।
मेरठ। उत्तर प्रदेश में मेरठ के एसएसपी ऑफिस पर उस वक्त हंगामा खड़ा हो गया जब एक मासूम बच्ची को लेकर सास-बहू आपस में झगड़ा करने लगी। पुलिसकर्मियों के दखल के बाद दोनों पक्षों को शांत कराया गया।

दरअसल, बुलन्दशहर निवासी स्वाति की शादी सात साल पहले मेरठ निवासी आकाश से हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद ही दोनों में विवाद रहने लगा जिसके बाद स्वाति ने सुसरालीजनों के खिलाफ दहेज सहित कई मुकदमे दर्ज करा दिए।
इन्हीं के दौरान स्वाति ने एक बेटी को जन्म दिया जिसका लालन-पालन स्वाति की सुसराल में हो रहा था। दोनों पक्ष एसएसपी ऑफिस स्थित परिवार परामर्श केंद्र पर आये थे, उसी दौरान बच्ची को ले जाने को लेकर दोनों में कहासुनी हो गयी। सास-बहू की यह घरेलू कहानी सड़कों पर आ गयी।
दो वर्ष की मासूम बच्ची को खींचतान करते हुए सास और बहू में जमकर नोकझोंक हुई। खींचतान के दौरान स्वाति ने सुसरालीजनों से अपनी बच्ची छीन ली और मोके से फरार हो गयी।
वहीं स्वाति के सुसराल पक्ष के लोगों का कहना है कि स्वाति ने हम पर कई मुकदमे दर्ज करा रखे हैं। बच्ची को जन्म देने के बाद बचपन में ही वह इसे छोड़कर अपने मायके चली गयी थी। अब खर्चे के मुकदमे के लिए वह इस बच्ची को हमसे छीन रही है।












Click it and Unblock the Notifications