मथुरा: स्कूल जा रही छात्रा हुई गायब, परिजनों और पुलिस के बीच बवाल

मथुरा में बेटी के गायब हो जाने के बाद परिजनों ने जमकर बवाल काटा। परिजनों ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा में स्कूल जा रही एक छात्रा रहस्यमय तरीके से गायब हो गयी। स्कूल से जब छात्रा वापस नहीं आयी तो परिजनों ने इसकी खबर पुलिस को दी। लेकिन पुलिस ने छात्रा की खोजबीन करने की बजाय परिजनों को ही हड़का दिया जिससे आक्रोशित परिजनों ने दिल्ली-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग जाम कर दिया। इसके बाद पुलिस और पीड़ितों के बीच पथराव हो गया।

फौजी की बेटी हुई गायब, हाईवे किया जाम

फौजी की बेटी हुई गायब, हाईवे किया जाम

सेना में हवलदार के पद से रिटायर हुए प्रदीप की नाबालिग बेटी दीपेश सोमवार को स्कूल जाने के लिए सुबह घर से निकली लेकिन जब वह दोपहर तक घर नहीं आयी तो परिजनों ने उसकी तलाश की और सूचना पुलिस को दे दी। पुलिस ने दीपेश को तलाश करने की बजाय परिजनों को ही हड़का दिया। गुस्साए परिजनों ने मंगलवार की सुबह दिल्ली आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग जाम कर दिया।

हंगामे के दौरान पुलिस-परिजनों में झड़प

हंगामे के दौरान पुलिस-परिजनों में झड़प

जाम खुलवाने मौके पर पहुंची पुलिस पीड़ित परिजनों की सुनने की बजाए मोबाइल पर खेलते नजर आए जिससे लोगों गुस्सा और भड़क गया और उन्होंने जमकर हंगामा काटा। हंगामे के बाद जाम को खुलवाने के लिए पुलिस ने हल्का बल प्रयोग किया जिसके विरोध में पीड़ित पक्ष और पुलिस के बीच पथराव शरू हो गया। फ़िलहाल जाम तो खुल गया लेकिन तनाव अभी बना हुआ है। पुलिस ने पथराव कर कर रहे लोगों को हिरासत में लिया है।

देखिए इस पूरी घटना का वीडियो

राजमार्ग जाम होने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और जाम लगा रहे लोगों को समझाने का प्रयास किया। परिजनों का आरोप है कि उनकी बेटी को एक ऑटो चालक अपरहण कर ले गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+