लिंग जांच के नाम पर फर्जीवाड़े का भंडाफोड़, गर्भवती महिलाओं के पेट पर 'माइक' घुमाकर वसूलते थे हजारों
सहारनपुर। चंडीगढ़ की सीएमओ ने पुलिस फोर्स के साथ छापेमारी कर भ्रूण लिंग जांच के फर्जीवाड़े का खुलासा किया है। पुलिस ने छापेमारी के दौरान दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से एक लैपटाप, एक माइक सहित अन्य सामान व दस हजार रूपये नगद बरामद किए हैं। पकड़े गए दोनों आरोपी अलग-अलग जगहों पर भ्रूण लिंग जांच के नाम पर फर्जीवाड़ा करते थे। पुलिस ने जांच टीम की तहरीर पर आरोपियो के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

चंडीगढ़ की मेडिकल टीम ने पुलिस फोर्स के साथ मिलकर मारा छापा
हरियाणा के चंडीगढ़ की मेडिकल टीम में सीएमओ सरोज अग्रवाल के नेतृत्व में चिकित्सकों व पुलिस फोर्स ने कस्बे के मोहल्ला गंगाराम स्थित एक मकान पर छापा मारकर भ्रूण लिंग जांच के नाम पर किए जा रहे फर्जीवाड़े का खुलासा किया है। यहां से टीम ने दो व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लैपटाप बरामद कर पुलिस को सौंप दिया गया है। डा. सरोज अग्रवाल ने बताया कि उन्हें शिकायत मिल रही थी कि क्षेत्र में अवैध रूप से भ्रूण लिंग जांच की जा रही है। जिसके लिए प्रत्येक महिला से 18 हजार रूपये वसूल किये जाते थे।

पुलिस ने जाल बिछाकर आरोपियों को दबोचा
बताया कि शिकायत के आधार पर टीम ने एक महिला को ग्राहक बनाकर आरोपियों से संपर्क किया गया तो आरोपियों ने महिला की जांच कर उसके पेट में लड़का होने की पुष्टि की। जिसके बाद टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापा मारकर मौके से एक लैपटाप व एक माइक और दस हजार रूपये बरामद किए। डा. सरोज अग्रवाल ने बताया कि आरोपियों ने लैपटाप में एक वीडियो डाउनलोड कर रखी है और जांच कराने आई महिला के पेट पर जैली लगाकर भाषण देने वाला माइक घुमाते हुए उससे वीडियो दिखाकर फर्जी तरीके से गर्भ में लड़का होने की पुष्टि कर देते थे।

मौजूद रहे सीएमओ और कई बड़े चिकित्सा अधिकारी
टीम ने दोनों आरोपियों सुखविन्द्र सिंह पुत्र तेजपाल सिंह निवासी ब्रह्मपुरी कालोनी सहारनपुर व महक पुत्र मोहर सिंह निवासी गांव अनंतमउ को पुलिस के हवाले कर दिया है। इस दौरान चिकित्सा अधिकारी पंचकूला डा. विकास गुप्ता, डा. अरूण दीक्षित पंचकुला, निर्मला सिंह, श्रीमती स्रेह व स्थानीय सीएचसी अधीक्षक डा. सर्वेश कुमार सिंह मौजूद रहे।
-
Asha Bhosle: कौन होगा आशा भोसले का उत्तराधिकारी? किसको मिलने वाली है अरबों की संपत्ति, दो नाम रेस में सबसे आगे -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
16 की उम्र में आशा भोसले ने लता दीदी के सेक्रेटरी से की शादी, पति ने घर से निकाला, RD Burman ने थामा हाथ -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें












Click it and Unblock the Notifications