झोलाछाप की करतूत! बीच सड़क किशोरी का इलाज, पेड़ पर बांधी बोतल और..,Video देख हो जाएंगे दंग

डॉक्टरों को धरती पर भगवान का दूसरा रूप माना गया है, क्योंकि डॉक्टर लोगों की जान बचाते हैं और जीने का दूसरा मौका देते हैं। लेकिन वहीं दूसरी तरफ एक झोलाछाप डॉक्टर मात्र पैसा कमाने के लिए लोगों की जिंदगियों से खिलवाड़ कर रहे हैं। ऐसा ही एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है यूपी के हाथरस जिले से, जहां एक झोलाछाप डॉक्टर पान के खोखे के पास सड़क पर ही युवती को ड्रिप लगाकर बोतल चढ़ा रहा है।

आपको बता दें कि ये हैरान कर देने वाली वीडियो सादाबाद से मुरसान रोड पर रसीदपुर गांव से निकलते ही बीजलपुर के मोड़ से पहले की है। यहां एक झोलाछाप के द्वारा मेंन रोड पर ही एक किशोरी को ड्रिप चढ़ाई जा रही थी। किशोरी को चारपाई पर लेटाया गया था और पेड़ पर ड्रिप की बोतल बांध रखी थी।

fake doctor doing treatment of a girl on main road in hathras video goes viral

मामले की जानकारी तब हुई जब कुछ वहां से गुजरते समय कुछ मीडियाकर्मियों की नजर इस अनोखे नजारे पर पड़ी। मीडियाकर्मियों पहले तो यह सब देखकर हैरान हुए। फिर उन्होंने वीडियो बनाना शुरू कर दिया। जिसके बाद वीडियो बनाने को लेकर झोलाछाप लड़ने और मारपीट करने पर उतारू हो गया।

Recommended Video

    झोलाछाप की करतूत! बीच सड़क किशोरी का इलाज, पेड़ पर बांधी बोतल और..,Video देख हो जाएंगे दंग
    fake doctor doing treatment of a girl on main road in hathras video goes viral

    उधर, मीडियाकर्मियों ने जब उससे सवाल पूछने शुरू किये तो उसने आसपास के कई लोगों को इखट्टा कर लिया और धमकाने लगा। इसी बीच झोलाछाप और इखट्टी की गई भीड़ द्वारा मीडियाकर्मियों से वीडियो डिलीट करवाने का प्रयास किया जाता रहा। लेकिन जैसे-तैसे मीडियाकर्मियों वहां से निकल आए। इस दौरान झोलाछाप मीडियाकर्मियों के सवालों से बचता नजर आया।

    fake doctor doing treatment of a girl on main road in hathras video goes viral

    जानकारी अनुसार हाथरस जिले में झोलाछापों का एक पूरा मकड़ जाल फैला हुआ है। सैकड़ो की संख्या में झोलाछाप पूरे जिले में जगह-जगह आपको उपचार करते मिल जाएंगे। पिछले 15 दिन में ही 3 मरीजों की झोलाछापों के गलत उपचार से जान जा चुकी है। अब देखना यह होगा की स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन के जिम्मेदार अधिकारी ऐसे झोलाछापों पर क्या और कबतक कार्रवाई कर पाते हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+