धर्म बदलकर लड़कियों को धोखा देने वाला फर्जी बैंक अधिकारी गिरफ्तार

ये शख्स यहां फर्जी बैंक मैनेजर बन कर रहता था और वाराणसी सहित आसपास के जिलों की कई लड़कियों को लूट चुका था।

वाराणसी। वाराणसी के शिवपुर पुलिस को बढ़ी सफलता तब हाथ लगी जब रूटीन चेकिंग के दौरान धर्म परिवर्तन कर बनारस में रह रहे बिहार के युवक को रंगे हाथ दबोचा गया। गिरफ्तार युवक के पास से फर्जी ID और एक लाख रुपए से ज्यादा की राशी बरामद की गई है। ये शख्स यहां फर्जी बैंक मैनेजर बन कर रहता था और वाराणसी सहित आसपास के जिलों की कई लड़कियों से नौकरी के नाम पर पैसे की वसूली कर चुका था। हालांकि गिरफ्त में आने के बाद पुलिस युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर ये जानने की कोशिश में लगी हुई है कि कहीं नौकरी दिलाने के नाम पर चलाए जा रहे किसी बड़े सिंडिकेट का हाथ तो नहीं।

वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर चला ये अभियान

वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर चला ये अभियान

वाराणसी के SSP आरके भारद्वाज और पुलिस नगर अधीक्षक दिनेश सिंह के निर्देश पर इन दिनों लगातार चेकिंग अभियान चलाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में OneIndia से बात करते हुए थानाध्यक्ष शिवपुर पवन उपाध्याय ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली की नौकरी का झांसा देने वाला जालसाज कई संदिग्ध आईडी कार्ड और सामानों के साथ सेंट्रल जेल रोड शिवपुर में मौजाद है। इस सुचना पर थानाध्यक्ष शिवपुर और चादमारी चौकी इंचार्ज, अपने हमराहियों के साथ मौके पर पहुंच गए जहां पर पहले से ही ATS और LIU की टीम मौजूद जालसाज का पीछा कर रही थीं। तभी पुलिस को देख आरोपी जालसाज ने वहां से भागने का प्रयास किया लेकिन दौड़ाकर शिवपुर पुलिस, ATS और LIU की टीम ने उसे पकड़ लिया।

नाम बदलकर की हिंदू लड़की से शादी

नाम बदलकर की हिंदू लड़की से शादी

जानकारी के मुताबिक शिवपुर थानाध्यक्ष पवन उपाध्याय ने बताया कि हमे सूचना मिली कि सेंट्रल जेल रोड पर बने सुभद्रा नगर कॉलोनी में एक शख्स जो अविनाश कुमार सिंह नाम से बनारस में रहता है और बेरोजगार लड़कियों को बैंक में नौकरी दिलाने के नाम पर मोटी रकम वसूलता है जब उसकी तलाशी ली गई तो पता चला कि ये शख्स अपना धर्म बदलकर रहता है। जबकि उसका सही नाम कामरान रजा है जो भागलपुर बिहार का रहने वाला है, साथ ही इस जालसाज ने अपना धर्म बदलकर एक हिंदू लड़की से भी शादी कर ली है।

पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

इस सूचना पर शिवपुर थानाध्यक्ष ने अपनी पूरी टीम के साथ घेरेबंदी करके इस शख्स को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ पर उसने अपना नाम अविनाश कुमार सिंह बताया जबकि उसी के पास से ही उसका सही आईडी कार्ड कामरान रजा इमादपुर, समस्तीपुर शाहकुंड, भागलपुर बिहार बताया, पकड़े गए जालसाज के पास से दर्जनों आईकार्ड, SBI बैंक के मैनेजर का एक फर्जी आईकार्ड, एक लैपटाप, 3 मोबाइल, नगद, समेत कई अन्य सामान बरामद किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+